जालोर में एसआई के तबादले , एसपी ने 7 उप निरीक्षक को किया इधर - उधर - JALORE NEWS
SP-made-7-sub-inspectors-here-and-there |
जालोर में एसआई के तबादले , एसपी ने 7 उप निरीक्षक को किया इधर - उधर - JALORE NEWS
जालौर ( 15 जनवरी 2022 ) जालोर जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत 7 पुलिस उप निरीक्षकों (एसआई) का शनिवार को तबादला किया गया है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने इसके आदेश जारी किए हैं।
आदेश में प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरण करना बताया गया है। साथ ही भाद्राजून थाने में भी थानाधिकारी लगाया है। यहां पर लंबे समय से लाला राम मौखिक आदेश से कार्य संभाल रहे थे, अब पुलिस लाइन में कार्यरत प्रताप सिंह थानाधिकारी होंगे । पुलिस लाइन जालोर से गिरवर सिंह को सायला थाना, पुलिस लाइन से घीसू लाल को सांचौर पुलिस थाना, रेवत सिंह को सांचौर पुलिस थाने से पुलिस थाना जालोर, राजू सिंह को पुलिस थाना जालोर से पुलिस थाना सांचौर, सरिता को पुलिस थाना रामसीन से पुलिस थाना आहोर और भगवत सिंह को पुलिस थाना जालोर से पुलिस लाइन जालोर में तबादला कर दिया है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें - wa.me/+918239224440
एक टिप्पणी भेजें