राजस्व भूमि रूपान्तरण में जालोर राज्य में दूसरे पायदान पर - JALORE NEWS
Jalore-ranks-second-in-revenue-land-conversion |
राजस्व भूमि रूपान्तरण में जालोर राज्य में दूसरे पायदान पर - JALORE NEWS
जालोर ( 14 जनवरी 2022 ) जिला प्रशासन एवं राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के योजनाबद्ध राजस्व भूमि रूपान्तरण प्रकरणों के क्रियान्वयन से जालोर जिले ने राजस्व भूमि रूपान्तरण में राज्य भर में दूसरे पायदान पर है।
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि राजस्थान के 33 जिलों में सर्वाधिक आवेदन जालोर जिले में प्राप्त हुए है। जालोर जिले में सर्वाधिक 1446 राजस्व भूमि रूपान्तरण के आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें 1029 के आदेश जारी करते हुए 71.16 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की है।
उन्होनें बताया कि पेन्डिग आवेदन 1446 मे से 217 अर्थात 15.01 प्रतिशत है। जालोर के 71.16 प्रतिशत पोर्टल पर 12 जनवरी तक की प्रगति के मुकाबले राज्य औसत 42.81 प्रतिशत है। जालोर जिला राज्य औसत से 28.35 प्रतिशत अधिक प्रगति है।
गौरतलब है कि राज्य में प्रथम पायदान पर रहे बांसवाडा में 1070 आवेदन में से 793 आदेश जारी करते हुए 74.11 प्रतिशत से पहले स्थान पर है।
एक टिप्पणी भेजें