स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प की माला पहनाकर अर्पित किया - JALORE NEWS
Offered-by-wearing-a-garland-of-flowers-to-the-statue-of-Swami-Vivekananda |
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प की माला पहनाकर अर्पित किया - JALORE NEWS
जालोर ( 12 जनवरी 2022 ) आज स्वामी विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष में भाजपा युवा मोर्चा,भीनमाल द्वारा युवा दिवस" बनाया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प की माला पहनाई गई। भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष वालाराम मोदी द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। महामंत्री राव चिंटूसिंह ईराणी द्वारा स्वामी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। अंत में नगर मंत्री प्रधुमन सोनी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता शेखर व्यास,भाजपा भीनमाल नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी,भीनमाल नगर महामंत्री प्रवीण दवे सुरेश महेश्वरी, भीनमाल नगर उपाध्यक्ष विक्रमसिंह ईराणी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भरतसिंह राव , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली पूर्व नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी,युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य सुरेशसिंह नोहरा,युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष दीपाराम लुहार, युवा मोर्चा महामंत्री नटवर त्रिवेदी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष वचनाराम पुरोहित सुरेश वोरा,विक्रम बंजारा,नगर मंत्री दीपक देवासी,आदि सेकडो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें