एसएम राव डेवलपर्स एवं भाजपा ने किया गौमाता के लिए पोष्टिक आहार का वितरण - JALORE NEWS
SM-Rao-Developers-and-BJP-did-it-for-Gaumata |
एसएम राव डेवलपर्स एवं भाजपा ने किया गौमाता के लिए पोष्टिक आहार का वितरण - JALORE NEWS
जालोर ( 8 जनवरी 2022 ) भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एसएम राव डेवलपर्स एवं भाजपा जालोर के कार्यकर्ताओं ने जालौर जिले के विभिन्न गौशालाओं में गौमाताओं को पौष्टिक आहार वितरण कर गौ सेवा का लाभ प्राप्त किया।
सांचौर विधानसभा के भूतेल, कारोला, धमाणा का गोलिया, डेडवा, परावा, मालवाडा, आकोली, अमरपुरा, झाब, देवडा, वापा, निम्बाउ, जोधावास, अणखोल, ईटादा, तांतडा, गुडाहेमा, जोटडा एवं सिवाडा ग्राम में स्थित गौशालाओं में गौग्रास का वितरण किया गया।
पौष्टिक आहार के अंतर्गत बाजरी, गुड, तेल, अजवाइन एवं हल्दी युक्त मिश्रण तैयार कर गौ माता को खिलाया जाएगा। इस पौषण युक्त आहार से गौमाता की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा तथा सर्दी के मौसम में बीमार होने वाली गायों को बीमार होने से रोकने में सहायक होगी।
इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखांराम राजपुरोहित, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, विजयगिरी गौस्वामी, झाब मण्डल महामंत्री रिडमल डांगी, नरेगाराम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष भुराराम दर्जी एसटी मोर्चा जिला मंत्री भीखाराम राणा, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी खंगाराराम चौधरी,चेतानसिह चोहान मोडसिंह, डांगराराम, मेलाराम, मोतीराम, केसाराराम देवासी, हनुमानाराम भांबू, धर्माराम परमार, रतनाराम सुथार, केसराराम सुथार, रूपाराम, हरिसिंह रावणा राजपुत, रूगनाथराम सुथार, अशोक कुमार सुथार सहित ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता बंधु मौजुद रहें।
एक टिप्पणी भेजें