प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध सुनियोजित षड्यंत्र - ओबाराम देवासी JALORE NEWS
Well-planned-conspiracy-to-breach-the-Prime-Ministe-s-security-Obaram-Dewasi |
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध सुनियोजित षड्यंत्र - ओबाराम देवासी JALORE NEWS
जालोर ( 12 जनवरी 2022 ) एक सुनियोजित षड्यंत्र के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कांग्रेस पार्टी व पंजाब सरकार द्वारा प्रायोजित सेंध का जो कुकृत्य किया गया, यह देख की संप्रभुता के खिलाफ है। इस कुकृत्य के विरोध स्वरूप ओबीसी मोर्चा जालोर द्वारा शहर क़े विवेकानंद सर्किल पर मानव श्रंखला बनाकर विरोध किया । भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारीयो द्वारा *विवेकानंद स्मृति स्थल, हॉस्पिटल सर्किल पर मानव श्रंखला बनाकर विरोध किया
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा मीडिया को सम्बोधित करते हुए विरोधाभासी तर्क दिए।
सभी मीडिया सम्बोधन व कांग्रेस के नेताओं के सोशल मीडिया के माध्यम से कथन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध पर कांग्रेस पार्टी की ख़ुशी दर्शाते हैं। जिस प्रकार के कथन कांग्रेस के नेताओं में सोशल मीडिया के माध्यम से कहे, उक्त कथन एक स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्परा का भाग नही कहे जा सकते। भाजपा ओबीसी मोर्चा जालोर नगर मंडल अध्यक्ष जोगेश सेन ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परम्पराओं को अक्षुण्ण रखने के लिए ओबीसी मोर्चा प्रतिबद्ध है। ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के विरोध में मानव श्रंखला बनाकर विरोध किया एवं ओबीसी मोर्चा जालोर द्वारा आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया।।
जोगेश सेन ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के मार्गदर्शन में और ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना के नैतृत्व में मानव श्रंखला बनाकर ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्र विरोधी कृत्यों का विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का अपमान देश के एक एक व्यक्ति का अपमान है।
किसी भी राजनैतिक पार्टी को देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध करने की अनुमति किसी भी क़ीमत पर नही दी जा सकती। इन दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, कोषाध्यक्ष भेरूसिंह गुर्जर , भाजपा कोषाध्यक्ष महेन्द्र मुनौत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, भाजयुमो नगर ट दिलीप भट्ट, मुकेश राजपुरोहित, भीखाराम प्रजापत, घनश्याम माली ,मंगलाराम सांखला, प्रेम सुथार, दिनेश सोनी, अभिषेक सोनी, राजवीर सिंह, भानुप्रताप सिंह, हिनल व्यास सहित ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता एवं नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे
एक टिप्पणी भेजें