जालोर में भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा - JALORE NEWS
![]() |
Announcement-of-Mandal-Presidents-of-BJP-Mahila-Morcha-in-Jalore |
जालोर में भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा - JALORE NEWS
जालोर ( 28 अप्रेल 2022 ) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी ने जिले में महिला मोर्चा के कई मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। सोलंकी ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार एवं जालौर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली की सहमति से महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
मंडल पोषणा अध्यक्ष पद पर मोवन देवी, सत्यपुर मंडल अध्यक्ष मंजू देवी देवासी, अरणाय मंडल अध्यक्ष विमला देवी, जालौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष करीना वैष्णव एवं गुड़ा बालोतान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर शांति देवी को नियुक्त किया गया है। सोलंकी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा जिले में पार्टी के निर्देशानुसार एवं महिलाओं की आवाज को बुलंद कर रहा है। महिला मोर्चा के कार्यकर्ता गांव गांव में महिलाओं की समस्या के निस्तारण एवं निवारण के लिए प्रयासरत हैं। सोलंकी ने नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों का आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाओं को मोर्चा से जोड़कर महिलाओं के हक और अधिकार के लिए कार्य करें। विशेषकर गरीब, मजदूर, किसान एवं जरूरतमंद महिलाओं के हित में कार्य करें।
सोलंकी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी महिलाओं के उत्थान, प्रगति एवं उन्नति के लिए लगातार प्रयासरत हैं। महिलाओं के हित और संबल के लिए दर्जनों योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने महिला मोर्चा से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाएं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें