बैंगलोर जैन सेवा मंडल द्वारा 43 कल्याणक भूमियों की सात दिवसीय तीर्थ यात्रा रविवार से - BHINMAL NEWS
![]() |
Bangalore-Jain-Seva-Mandal-to-start-7-day-pilgrimage-to-43-Kalyanak-Bhumis-from-Sunday |
बैंगलोर जैन सेवा मंडल द्वारा 43 कल्याणक भूमियों की सात दिवसीय तीर्थ यात्रा रविवार से - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 16 मई 2025 ) BHINMAL NEWS बैगलोर जैन सेवा मंडल द्वारा 43 कल्याणक भूमियों की सात दिवसीय तीर्थ यात्रा रविवार से प्रारंभ हो रही है।
मिडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि यात्रा 18 से 24 मई तक आयोजित की जायेगी । इस हेतु बैगलोर जैन सेवा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस संघ यात्रा के मुख्य लाभार्थी मथराबाई रिखबचंद मोदी है। यात्रा कार्य कार्यक्रम के दौरान विमलदेवी गोरमल मोदी, कान्तिलाल हुक्मीचंद कांकरिया, डाईदेवी भबूतमल बालर, जंयतीलाल पेराजमल रतनपुरा, कान्तिलाल हुक्मीचंद कांकरिया तथा वसंतकुमार तिलोकचंद वेदमुथा नवकारसी के लाभार्थी रहेगें। इसी प्रकार वर्त-नियम के लाभार्थी राजेन्द्रकुमार मिश्रीमल सवानी परिवार रहेगें।
बैगलोर जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष वसंतकुमार वेदमुथा, उपाध्यक्ष दिलीपकुमार वेदमुथा, कोषाध्यक्ष मदनलाल वेदमुथा ने बताया कि तीर्थ यात्रा के दौरान उतरप्रदेश के वाराणसी, भेलुपुर, भदैनी, चन्द्रपुरी, सिंहपुरी, अयोध्या, रत्नपुरी, श्रावस्ती सहित 43 कल्याणक भूमियों पर करीब एक सौ तीर्थ यात्रियों का समागम रहेगा। उक्त तीर्थ यात्रा हेतु 18 मई को हवाई जहाज से सभी यात्री प्रस्थान करेंगे। इसी प्रकार वापसी में 24 मई को हवाई जहाज द्वारा सभी यात्री बैगलोर पंहुचेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें