सैनिकों के सम्मान में जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Tiranga-Yatra-will-be-organized-at-the-district-headquarters-in-honor-of-the-soldiers |
सैनिकों के सम्मान में जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 16 मई 2025 ) JALORE NEWS भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जालौर जिला मुख्यालय पर 17 मई शाम 4:00 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन मलकेश्वर मठ से रवाना होकर किया जाएगा जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शहीद स्मारक पहुँचेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर जिला संयोजक भूपेंद्र देवासी व सहसंयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी को जिम्मेदारी सोंपी। साथ ही जालौर विधानसभा से गजेंद्र सिंह सिसोदिया को संयोजक उदय सिंह दादाल को सहसंयोजक नियुक्त किया।
जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की पूर्व तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में कार्यक्रम संयोजक व पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी का मुख्य आतिथ्य रहा वही अध्यक्षता जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित ने की।विशिष्ठ अथिति के नाते जिला सहसंयोजक एड़वोकेट सुरेश सोलंकी,कार्यक्रम विधानसभा संयोजक व भाजयुमो जिलाध्यक्ष
गजेन्द्रसिंह सिसोदिया,सह संयोजक उदयसिंह दादाल,पूर्व प्रधान सायला रामप्रकाश चोधरी,उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष उत्तमचन्द गर्ग,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी उपस्थित थे।
बैठक में जिलामंत्री भूरसिंह देवकी उम्मेदाबाद पूर्व मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह बगड़िया महेंद्र सिंह भागली दिनेश महावर अमन मेहता संजय बोराणा हीराराम देवासी मदन जैन योगेश खत्री सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम जिला संयोजक भूपेंद्र देवासी व सह संयोजक एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शाम 4:00 बजे मलकेश्वर मट्ठ से किया जाएगा जिसमें राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग,जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित,जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा,यात्रा संभाग प्रभारी नारायण पुरोहित,आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित,रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल,भीनमाल पूर्व विधायक पुराराम चोधरी,पूर्व सांसद देवजी पटेल सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें