भारतीय जनता पार्टी जालोर नगर मंडल की कार्यसमिति घोषित - JALORE NEWS
![]() |
Bharatiya-Janata-Party-Jalore-Nagar-Mandal-s-working-committee-declared |
भारतीय जनता पार्टी जालोर नगर मंडल की कार्यसमिति घोषित - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 16 मई 2025 ) JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जालोर की नवीन कार्यसमिति की घोषणा की गई है। नगर मंडल अध्यक्ष रवि सोलंकी ने बताया कि यह समिति प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज तथा जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के मार्गदर्शन में गठित की गई है।
घोषित कार्यसमिति में अशोक गुर्जर, राजकुमार चौहान, अचलसिंह परिहार, राजेंद्र टांक, मेती देवी और गीता बारोट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुरेश सुंदेशा और महेश भट्ट को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, चतराराम सुंदेशा, महेंद्र राठौड़, हीराराम देवासी, प्रियंका भादरु, संगीता जैन और गीता मीणा को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेश जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नगर मंडल अध्यक्ष रवि सोलंकी ने बताया कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्यसमिति गठित की गई है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें