5 दिन बंद रहेंगे एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप:कंपनी की नीतियों के विरोध में डीलर्स की हड़ताल - JALORE NEWS
![]() |
Essar-company-s-petrol-pumps-will-be-closed-for-5-days |
5 दिन बंद रहेंगे एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप:कंपनी की नीतियों के विरोध में डीलर्स की हड़ताल - JALORE NEWS
जालोर ( 18 अप्रैल 2022 ) जालोर जिले में 5 दिन तक एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप बंद होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एस्सार यूनियन राजस्थान के आह्वान पर 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक प्रदेश के 900 पेट्रोल पंप डीलर हड़ताल पर रहेंगे। कंपनी की आर्थिक नीतियों के विरोध में पंप डीलर हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करेंगे।
एस्सार पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि 5 दिन नायरा एस्सार कंपनी के पेट्रोल पंपों पर हड़ताल रहेगी। इसको लेकर सोमवार को सिरोही में 3 संभागों के डीलर पहुंचकर आंदोलन में भाग लेंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेश दवे ने बताया कि अन्य कंपनियों के पेट्रोल पंप से एस्सार का भाव हमेशा ज्यादा रहा है। पेट्रोल-डीजल के भाव ज्यादा होने के कारण लोग यहां से पेट्रोल पंप नहीं भरवाकर दूसरी कंपनियों के पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल भरवाते हैं और हमें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें