सामाजिक न्याय पखवाडा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया - JALORE NEWS
![]() |
Organized-under-Social-Justice-Fortnight-Program |
सामाजिक न्याय पखवाडा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया - JALORE NEWS
जालोर ( 18 अप्रेल 2022 ) भाजपा सामाजिक न्याय पखवाडा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता सैनिक सम्मान कार्यक्रम जालोर नगर परिषद सभागार में जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ।
जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश राजपुरोहित सांकरणा ने बताया कि सामाजिक न्याय पखवाडा कार्यक्रम में विश्व विरासत दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन योजना जानकारी एवं स्वच्छता सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य आतिथ्य के रूप में सासंद देवजी पटेल, विशिष्ट अतिथि के रूप भाज पा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल ,जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग,नगर परिषद सभापति गोविंद टांक, उप सभापति अम्बालाल व्यास,कार्यक्रम जिला सह संयोजक डा शीला बिश्नोई, महेन्द्र मुणोत ,नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सासंद देवजी पटेल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजना भाजपा के अंत्योदय को साकार करने वाली योजना है जिससे देश का बडा वर्ग लाभान्वित हुआ है ।
कार्यक्रम में स्वच्छता सैनिकों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, जिला मंत्री सुशीला सैन,पवनी मेघवाल नगर मंडल महामंत्री दिनेश महावर, भाजयूमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट,उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष जोगाराम चौधरी,हेमेन्द्र सिंह बगेडीया, पार्षद चन्द्रावती सुंदेशा, गीता मीणा, महेश भट्ट,हिराराम देवासी,जितेन्द्र सिंह, संजय बोराणा, हैप्पी मेवाडा, समेत कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें