राठौड़ के जन्मदिन पर होगा रक्तदान व रक्तजांच शिविर का आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Blood-donation-and-blood-test-camp-will-be-organized-on-Rathod-s-birthday |
राठौड़ के जन्मदिन पर होगा रक्तदान व रक्तजांच शिविर का आयोजन - JALORE NEWS
जालोर ( 19 अप्रैल 2022 ) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष पर दिनांक 21 अप्रैल 2022 को जिला मुख्यालय पर ब्लेड बैंक जालोर में स्वेछिक रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। राठौड़ भारतीय जनता पार्टी के 7 बार लगातार विधायक चुने गए l
उस कार्यकाल में तीन बार मंत्री रहे एवं एक बार सचेतक भी रहे वर्तमान में प्रतिपक्ष नेता संसदीय कार्यवाही के जानकार एवं वर्तमान में कांग्रेस सरकार की असफलताओं को उजागर करने वाले वरिष्ठ नेता है इनके जन्मदिन के उपलक्ष में जालौर भारतीय जनता पार्टी एवं विभिन्न संगठनों द्वारा सैकड़ों यूनिट रक्तदान किया जाकर जन्मदिन मनाया जाएगा ।कार्यक्रम को लेकर निजी कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई l
बैठक में सभी को अलग अलग जिम्मेदारी सौपी गई।बैठक में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत नगर परिषद सभापति गोविंद टाक भाजपा जिलाकोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत भाजपा नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी करनीसेना जिलाध्यक्ष चन्दनसिंह कोराणा भाजपा जिलामहामंत्री हरीश राणावत नगर महामंत्री दिनेश महावर भाजपा किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष परमवीर सिंह भाटी भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया गजेन्द्रसिंह बादनवाडी एडवोकेट संजय बोराणा उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें