स्व.भभूतराम सोलंकी की प्रथम पुण्यतिथि पर किए पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
![]() |
Offering-flowers-on-the-first-death-anniversary-of-Late-Bhabhuram-Solanki |
स्व.भभूतराम सोलंकी की प्रथम पुण्यतिथि पर किए पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
जालौर ( 24 मई 2022 ) भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री भभूतराम सोलंकी के प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में नगर मंडल जालौर द्वारा पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भभूतराम सोलंकी के प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।
राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि स्व. सोलंकी महान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने जीवन को आमजन के समस्याओं के समाधान में लगा दिया।
जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा कि भभूतराम सोलंकी के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूती प्रदान हुई है। उन्हें अपने जीवन काल में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान दिया है वे हमेशा सबको साथ लेकर चलते थे। उनका जीवन संघर्षशील रहा।
विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहां की उन्होंने अपने जीवन काल में भाजपा सहित कई सामाजिक संगठनों में अपनी सक्रियता के साथ कार्य किए हैं । हर राष्ट्रहित के मुद्दों पर वे हमेशा आगे रहे हैं।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि हम सब को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने अपने जीवन में सादगी पूर्ण जीवन जिया है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली विधायक जोगेश्वर गर्ग घनश्याम डागा नगर अध्यक्ष ऐडवोकेट सुरेश सोलंकी उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह राव बगेड़िया नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर भवानी सिंह बाकरा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी जिलाप्रवक्ता एडवोकेट मुकेश राजपुरोहित एडवोकेट बाबूलाल सोलंकी भूरसिंह ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट पार्षद महेश भट्ट दिनेश बारोट हीराराम देवासी एड़वोकेट संजय बोराणा राजकुमार चौहान छगनदास रामावत रामाराम माली पहाड़सिंह राव सवाईसिंह राजपुरोहित शंकर भादरु चतराराम गहलोत लक्ष्मण घांची शांतिलाल सुथार प्रकाश खत्री सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश - विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें