जिला पुलिस अधीक्षक को मारपीट को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जालोर ने ज्ञापन सौपा - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Mahila-Morcha-Jalore-submitted-a-memorandum-to-the-District-Superintendent-of-Police-regarding-the-assault |
जिला पुलिस अधीक्षक को मारपीट को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जालोर ने ज्ञापन सौपा - JALORE NEWS
जालोर ( 24 मई 2022 ) भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूदडा एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी के निर्देशानुसार मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा जालोर जिला महामंत्री उर्मिला दर्जी के नेतृत्व में कारोला ग्राम पंचायत मे मंगलवार को एक महिला के साथ में जबरदस्ती करके महिला के साथ में मारपीट करके महिला को पेट्रोल डालकर जलाया गया इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल को महिला मोर्चा की ओर से ज्ञापन दिया गया।
महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अल्का मूदडा व महिला मोर्चा जालोर जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी ने बताया कि इस तरह से महिलाओं के साथ घटना होना बहुत ही शर्मनाक घटना है। इस तरह महिला के साथ में घटना करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात की गयी । महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन दिया गया ओर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी ने भी इस घटना पर रोष प्रकट किया है ।
इस दौरान महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उर्मिला दर्जी, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शर्मीला शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य शान्ता देवी दैवासी सहित कई महिला मोर्चा की कार्यकता उपस्थित रही ।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश - विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें