कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के सामने "पुतला- दहन" कर विरोध प्रदर्शन किया - JALORE NEWS
![]() |
Central-government-harassing-Sonia-and-Rahul-due-to-political-malice |
राजनीतिक दुर्भावना से सोनिया और राहुल को परेशान कर रही केंद्र सरकार - Central government harassing Sonia and Rahul due to political malice
जालोर ( 17 जुन 2022 ) जालोर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को जिला कलेक्टर के सामने "पुतला- दहन" कर विरोध प्रदर्शन किया ! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी,जालोर द्वारा शुक्रवार सुबह 11 बजे केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई के मुख्य आतिथ्य, संगठन जिला प्रभारी भूराराम सीरवी के विशिष्ट आतिथ्य एवम कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ समरजीत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में "पुतला- दहन" कर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम कलेक्ट्रेड जालोर के बाहर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय ने लगातार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी को बिना सबूत,बिना तथ्यों के निराधार और मनगढ़त आरोपो में नेशनल हेराल्ड मामले में राजनैतिक प्रतिशोध से प्रेरित होकर तलब किया जा रहा है।केंद्र की भाजपा सरकार लगातार सरकारी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव एवम जिला प्रभारी भूराराम सीरवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय को बिना अनुमति किले के रूप में बदल दिया है।पुलिस नेताओ,पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बेरहमी से मार पीठ कर रही है और बिना कोई कारण बताए उन्हें अलग अलग दूर दराज के पुलिस स्टेशनों में ले जाकर बंद कर रही हैं। सत्य की इस लड़ाई के लिये सत्याग्रह, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों और एकजुटता को कुचलने के लिये केंद्र सरकार कुरतापूर्वक बल प्रयोग कर रही है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ समरजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र एवम विपक्ष की आवाज को दबाने एवम राजनेतिक द्वेषपूर्ण के तहत सरकारी जांच एजेंसियों के नाम पर कांग्रेस नेतागण को बेवजह पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही हैं जो किसी भी मायने में उचित नही है। उन्होंने कहा कि विंगत आठ वषों से केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी जांच एजेंसी सीबीआई, इनकम टैक्स एवम ईडी का दुरुपयोग कर विपक्ष की पार्टियों को परेशान करने का कार्य कर रही है जो गलत एवम अलोकतांत्रिक है ।संबोधन के पश्चात समस्त कांग्रेसजन ने केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का पुतला फूंका।
इस अवसर पर श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई,जिला प्रभारी भूराराम सीरवी,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ समरजीत सिंह राठौड़,पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सवाराम पटेल,पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल,जिला उपाध्यक्ष डॉ शमशेर अली,कांग्रेस नेता उम सिंह चांदराई,प्रधान प्रतिनिधि हिन्दू सिंह दूठवा,नगर पालिकाध्यक्ष रमेश सेठ,पूर्व प्रधान रमिला मेघवाल,पशुपालन बोर्ड सदस्य गोदाराम देवासी,जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, पूर्व प्रधान भवरलाल मेघवाल,सेवादल जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई, महिला जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पन्ने सिंह पोषाणा,जिला सचिव सरोज चौधरी,जिला आयोजन समिति सदस्य वीरेंद्र जोशी, कांग्रेस नेता श्रवण सिंह राठौड़,सेवादल के भोमाराम मेघवाल,नेता प्रतिपक्ष कालूराम मेघवाल,पार्षद बसन्त सुथार,मनोनीत पार्षद सुरेश मेघवाल, भरत सुथार,कार्तिक दवे,भरत सिंह राजपुरोहित, उम्मेद सिंह चारण, पूर्व पार्षद जोगाराम सरगरा,बंशीलाल माली,पुखराज निम्बला,संभेला राम माली,पुखराज माली,दिनेश साकरणा,रूपाराम आकोली,दलाराम मेघवाल, मांगी
लाल गर्ग,सवाई सिंह चोराउ,शंकर सिंह राठौड़ सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें