Jalore News
जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. जालोर के संचालक मण्डल के सदस्य के लिए निर्वाचन परिणाम जारी हुआ।
बैंक का इतिहास
सीए मोहन पाराशर तीसरी बार बने नागरिक बैंक के चेयरमैन, ललितकुमार दवे उपाध्यक्ष, दोपहर बाद ली शपथ - JALORE NEWS
![]() |
CA-Mohan-Parashar-becomes-chairman-of-Nagrik-Bank-for-the-third-time |
सीए मोहन पाराशर तीसरी बार बने नागरिक बैंक के चेयरमैन, ललितकुमार दवे उपाध्यक्ष, दोपहर बाद ली शपथ - JALORE NEWS
जालोर ( 21 अक्टूबर 2022 ) जालोर नागरिक बैंक के चुनावों के नतीजों के बाद आज शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव भी निर्विरोध सम्पन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी अरूण ने नतीजों की घोषणा की। सीए मोहन पाराशर को अध्यक्ष और ललितकुमार दवे को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। बाद में उनके समर्थकों की ओर से माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।
बता देते है कि 19 अक्टुबर को जालोर नागरिक बैक में 12 संचालक मंडल सदस्यों के लिए 20 मतदान बूथों पर 17 हजार मतदाताओं में से 7 हजार 3 सौ से ज्यादा ने मत का प्रयोग किया। कल 20 तारीख को मतगणना के बाद मोहन पाराशर के पैनल के तमाम 12 उम्मीदवारों ने विजय हासिल कर सदस्य चुन लिए गए। दूसरी ओर, महेन्द्रकुमार के पैनल का एक भी सदस्य चुनाव जीत नही पाया।
शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम था। निर्वाचन अधिकारी अरूण की मौजूदगी में प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष के लिए मोहन पाराशर और उपाध्यक्ष के लिए ललितकुमार दवे के दो आवेदन प्राप्त हुए। दोनों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। बाद में उन्होंने भैरूनाथ अखाड़ा जाकर पीर शांतिनाथ महाराज की धूणी को नमन किया।
इस मौके पर रानीवाड़ा से हरीश केला, मुकेश खंडेलवाल, हितेश बोहरा, उपसभापति अम्बालाल व्यास , चंदनसिंह राव, हितेश कुमावत, हीरा भंडारी, सुुनील मेहता, परबतसिंह, अशोक जैन, मसराराम सुथार, महेन्द्र सुथार सहित कई जने मौजूद रहे।
जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. जालोर के संचालक मण्डल के सदस्य के लिए निर्वाचन परिणाम जारी हुआ।
01, उषा महिला - 4279
02, कनिष चौधरी - सामान्य- 4578
03, कान्तिलाल भण्डारी - सामान्य 3972 -
04, कृष्ण कुमार - बाहरी क्षेत्र - 1303 05, गणेश राम मीणा - अनु जन जाति - 3446
06, गिरीश बसल - सामान्य - 4431
07, चंद्र प्रकाश नागर सामान्य 575 - -
08, छगनदास - सामान्य - 1107
09, दिनेश परमार - सामान्य - 4503
10, नम्रता जेलिया - महिला - 4515
11, पारसा राम भील अनु जन जाति - 966 -
12, पिन्टु कुमार जीनगर - अनु जन जाति - 1197
13, प्रमोद कुमार - सामान्य - 819
14, प्रिती सेन - महिला - 1175 ,
15, भगवाना राम सामान्य 1658
16 ममता माली - महिला - 1618
17, महेन्द्र सी. मुणोत - सामान्य - 1917
18, माणकमल- बाहरी क्षेत्र - 1038
18, माणकमल बाहरी क्षेत्र - 1038 ,
19, मोहन पाराशर - सामान्य - 1529
20, मोहनलाल - बाहरी क्षेत्र - 3963
21, मोहनलाल परमार - अनु जन जाति - 3801
22, राजेन्द्र कुमार टांक - सामान्य - 1061
23, ललित कुमार - सामान्य - 796
24, ललित कुमार दवें - सामान्य - 4458
25, श्यामलाल - बाहरी क्षेत्र - 3912
26, सुरेश कुमार - सामान्य - 1631
बैंक का इतिहास
जालोर नागरिक बैंक लिमिटेड़ की स्थापना 1990 में संस्थापक चेयरमैन मदनराज बोहरा पहले और दूसरे चैयरमेन बनाने
08 -11 - 1990 06-08-1991 बना था । और उनकी पहल पर हुई थी। बैंक की स्थापना के समय 438 सदस्य थे और पूंजी 4 लाख 38 हजार के साथ थी।
बाद में नेमीचंद, चिरंजीवलाल दवे,अशोक परिहार 2005 , प्रेमराज बोहरा, मोहन पाराशर दो बार 12-09-2006 से 05-06-2011 में और 06-09-2011 से 21-08-2017 तक बना रहा। और अभी वहीं 02-08-2017 से 19-10-2022 तक नितिन सोलंकी बना और वहीं फिर से तीसरी बार मोहन पाराशर अध्यक्ष चेयरमैन बनाया ।
अभी बैंक में 300 करोड़ की कैपिटल जमा और 35 से 40 करोड़ के लगभग आरक्षित जमा यानि प्रोफिट जमा है। इसलिए इसके चुनाव भी बेहद अहम हो जाते हैं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Via
Jalore News
एक टिप्पणी भेजें