बेंगलुरू-जोधपुर स्पेशल (एक तरफा) रेल सेवा का संचालन , मोदरान मोकलसर व लुणी स्टेशन पर ठहराव नहीं देने यात्रियों मे रोष - JALORE NEWS
![]() |
Fury-among-passengers-for-not-stopping-at-Modran-Mokalsar-and-Luni-stations |
बेंगलुरू-जोधपुर स्पेशल (एक तरफा) रेल सेवा का संचालन , मोदरान मोकलसर व लुणी स्टेशन पर ठहराव नहीं देने यात्रियों मे रोष - JALORE NEWS
जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान
जोधपुर ( 11 अक्टुबर 2022 ) रेलवे द्वारा दिपावली पर्व पर आने जाने वाले यात्री प्रतिक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बेंगलुरू-जोधपुर स्पेशल (एक तरफा) रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 06589, बेंगलुरू-जोधपुर स्पेशल (एक तरफा) रेल सेवा दिनांक 12.10.22, बुधवार को बेंगलुरू से 11.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 04.15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बेंगलुरू कैंट, यलहंका, हिंदुपुर, धर्मवरम् जं., अनंतपूर, गुंतकल जं., आदोनि, मंत्रालयम रोड, रायचूर, वाडी जं., कलबुरगि, सोलापुर, पुणे, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, महेसाना, भीलडी, रानीवाड़ा, मारवाड भीनमाल, जालोर,
समदड़ी जं. व भगत की कोठी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
जोधपुर मंडल के समदडी भीलडी यात्री गाडी संघर्ष समिति , श्री आशापुरी माताजी संघर्ष समिति व जालोर यात्री गाडी संघर्ष समिति ने मोदरान मोकलसर व लुणी रेलवे स्टेशनों पर अच्छी आय होने के बावजूद रेलवे अधिकारीयो की लापरवाही की वजह से ज्यादा आये वाले स्टेशनों पर नई ट्रेनों का ठहराव नहीं है और कम यात्री भार व आय वाले स्टेशनों पर ठहराव करना कहा तक ऊचित है ग्रामीण संगठनो मे इस ट्रेन को लेकर भारी रोष व विरोध प्रकट कर रहे हैं।
*दोहरीकरण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित*
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के पालनपुर-सामाख्याली रेलखंड के मध्य स्टेशनों पर दोहरीकरण लाइन के कमिश्निंग के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार-
*रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)*
1. गाड़ी संख्या 22483, जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.2022 व 15.10.2022 को।
2. गाड़ी संख्या 22484, गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.2022 व 16.10.2022 को।
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं*
1. गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.2022, 14.10.2022 व 16.10.2022 को बरेली से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर-मेहसाना-वीरमगाम-सामाख्याली होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.2022, 15.10.2022 व 16.10.2022 को भुज से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया सामाख्याली-वीरमगाम-मेहसाना पालनपुर होकर संचालित होगी।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें