मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब - JALORE NEWS
![]() |
Flood-of-faith-in-Moti-Dungri-Ganeshji-temple |
मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब - JALORE NEWS
जयपुर ( 28 दिसम्बर 2022 ) शहर के गणेश मंदिरों में आज पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन हुआ। गजानन महाराज को पौष बड़ों का भोग लगाया गया, वहीं भक्तों को प्रसादी बांटी गई।
शहर के मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान गणेशजी महाराज को अभिषेक के बाद स्वर्ण मंडित मुकुट धारण करवाया गया। इसके बाद नवीन पोशाक धारण करवाई गई। गणेशजी महाराज के छप्पन भोग लगाया गया। इसके साथ ही भक्तों को पौष बड़ा प्रसादी बांटी जा रही है। गजानन महाराज फूलों के सिंहासन पर विराजमान नजर आए। बड़ी चौपड़ स्थित ध्वजाधीश गणेशजी मंदिर में भी आज पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया।
नहर के गणेशजी के पौष बड़ा महोत्सव 4 को
ब्रह्मपुरी माऊण्ट रोड़ पर स्थित नहर के गणेशजी मंदिर में 4 जनवरी को पौष बड़ा महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन होगा। मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि यह आयोजन मंदिर मंहत पं. जय शर्मा ने सानिध्य में शाम 5 बजे से मनाया जाएगा। शाम को आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें देश व प्रदेश के कलाकार हाजिरी देंगे। वहीं परकोटे वाले गणेशजी मंदिर में 4 जनवरी को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पंडित अमित शर्मा के सान्निध्य में सुबह गणेशजी महाराज का अभिषेक कर विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके बाद मंदिर में फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। शाम 4 बजे गणेशजी महाराज को पौष बड़ा प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन होगा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें