Jalore News
राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन 26 जनवरी से, रजिस्ट्रेशन प्रारंभ - JALORE NEWS
![]() |
Preparations-begin-for-Olympics-mass-base-necessary-for-registration |
ओलम्पिक के लिए तैयारियाँ शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए जनाधार जरूरी - Preparations begin for Olympics, mass base necessary for registration
जालौर ( 28 दिसम्बर 2022 ) मुख्यमंत्री घोषणा की अनुपालना में नगरीय निकाय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य खेलों की तर्ज पर वार्ड स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तरीय राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल 26 जनवरी से प्रारम्भ हो रहे है।
जिला कलक्टर निशान्त जैन ने शहरी ओलम्पिक खेलों में अधिकाधिक खिलाड़ियों के पंजीयन के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित करने एवं खेल में कौशल विकसित कर जिले के अच्छे प्रदर्शन की बात कहते हुए खेल विभाग, शिक्षा विभाग व नगरीय निकायों के अधिकारियों से ओलम्पिक की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
जिला खेल अधिकारी प्रेमसिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग द्वारा वेबसाइट rajolympic.rajasthan.gov.in पर खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया गया है तथा रजिस्ट्रेशन के लिए जनाधार अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिले में नगर परिषद व नगर पालिकाओं में रहने वाले इच्छुक खिलाड़ी 7 खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। पंजीयन करवाने की अन्तिम तिथि 15 जनवरी, 2023 तक रखी गई है।
उम्र की बाध्यता नहीं, ओलम्पिक खेल होंगे तीन चरणों में
जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र स्टेडियम के प्रभारी रतनसिंह मंडलावत ने बताया कि खिलाड़ियों के पंजीयन के लिए उम्र की कोई बाध्यता नहीं है। शहरी ओलम्पिक खेल तीन चरणों में पूरे होंगे जिसमें जिला स्तर पर दो चरण होंगे। पहले चरण में वार्ड स्तर पर 26 से 31 जनवरी तक प्रतियोगिताएँ होंगी तथा दूसरे चरण की प्रतियोगिता में वार्ड स्तर पर विजेता रही टीमें 13 से 16 फरवरी तक जिला स्तर पर खेलेंगी। जिला स्तर पर विजेता टीमें राज्य स्तर पर भाग लेंगी।
जिले के 135 वार्डो में होगी प्रतियोगिता
जिले में नगर परिषद जालोर एवं भीनमाल, सांचौर व रानीवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र है। जालोर नगर परिषद में 40, भीनमाल में 40, सांचौर में 35 व रानीवाड़ा में 20 वार्डो में शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन करवाया जाना है।
7 खेलों के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन प्रारम्भ
खेल विभाग द्वारा वेबसाइट पर 7 खेलों के लिए पंजीयन प्रारम्भ पर कर दिया है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में राष्ट्रीय खेल हॉकी शामिल था अब इसके स्थान पर राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक में राज्य खेल बास्केटबॉल को जोड़ा गया है। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स (100, 200 व 400 मीटर की दौड़), फुटबॉल (केवल पुरूषों के लिए), खो-खो (केवल महिलाआें के लिए), टेनिस बॉल क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल व कबड्डी खेलों को शामिल किया गया है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Via
Jalore News
एक टिप्पणी भेजें