जालोर मे संघर्ष चेतना कार्यक्रम मे कर्मचारियो ने भरी हुंकार - JALORE NEWS
The-employees-roared-in-the-Sangharsh-Chetna-program-in-Jalore |
जालोर मे संघर्ष चेतना कार्यक्रम मे कर्मचारियो ने भरी हुंकार - JALORE NEWS
जालौर ( 6जनवरी 2023 ) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की और से घोषित 23 जनवरी 2023 को जयपुर में होने वाली कर्मचारियों की महा रैली को लेकर महासंघ प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम अनुसार जालौर मे शुक्रवार को संघर्ष चेतना यात्रा पहुंची। जालोर के जिला परिषद हॉल में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश अध्यक्ष एवं कर्मचारी महासंघ के बन्नाराम चौधरी ने बैठक लेकर कर्मचारियों में जोश भरा। कार्यक्रम में संघर्ष चेतना यात्रा जयपुर से आये हुए प्रदेश संयोजक बन्नाराम चौधरी का कर्मचारी महासंघ जालौर जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मंडलावत ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिला संघर्ष समिति संयोजक कैलाश कुमार खत्री के अनुसार प्रदेश संयोजक ने बताया कि सरकार से महासंघ के कई बार समझौते हुए किंतु उसे धरातल पर लागू नहीं कर कर्मचारियों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है तथा कर्मचारियों को कभी खेमराज कमेटी तो कभी सावंत कमेटी के नाम पर बरगलाया है। राज्य सरकार की संवाद हीनता, वादाखिलाफी एवं कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों को लेकर 23 जनवरी को जयपुर में महा आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजस्थान के कोने-कोने से एक लाख से अधिक कर्मचारी जयपुर पहुंचकर सरकार का घेराव करेंगे। खत्री ने बताया कि संघर्ष समिति के आंदोलन के अगले चरण में 11 जनवरी को प्रत्येक उपखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम पर ज्ञापन दिया जाएगा तथा 18 जनवरी को जिला मुख्यालय पर विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा।
जालौर महासंघ जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मंडलावत ने अपने संबोधन में बताया कि महासंघ अपने 15 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर सरकार से लगातार संघर्ष कर रहा है । लेकिन सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है और इसी के चलते हुए हर कर्मचारी सरकार के तानाशाही रवैया से परेशान है तथा अब वह सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने को उतारू हैं। आज की संघर्ष चेतना यात्रा बैठक में संयुक्त महासंघ से जुड़े विभिन्न कर्मचारी संगठनो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के रुस्तम खान खोखर, शिक्षक संघ प्रगतिशील के मुख्य महामंत्री पूनमचंद विश्नोई, महासंघ मीडिया प्रभारी शहजाद खान, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई, महासंघ ब्लॉक जालौर के अध्यक्ष पुख सिंह भाटी, महा संघ ब्लॉक जसवंतपुरा के अध्यक्ष रघुनाथ विश्नोई, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला सचिव गणपत सिंह भवरानी आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर सहायक विकास अधिकारी संघ से पोकाराम सोलंकी, शिक्षक संघ शेखावत से दलपत सिंह आर्य, लादूराम विश्नोई महासंघ ब्लॉक आहोर अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, , नर्सेज एसोसिएशन से छगनलाल गर्ग, गुलजार अली, छगनलाल गर्ग,अभय सिंह, किशोर कुमार परिहार, चंपालाल परिहार, हंजा राम सुंदेशा, , कैलाशदानचारण, शारीरिक संघ अध्यक्ष चंदनसिंह चंपावत,भगवत सिंह राठौड़, प्रकाश कुमार, हरीश कुमार, सहायक कर्मचारि संघ अध्यक्ष राधेश्याम , पप्पू राम एलएचवी व एएनएम संघ जिलाध्यक्ष ,नारायणी सोनी , भंवरी देवी ,रमेश बाई, रेखा मीणा, भैराराम ,नारायण राम गर्ग, वक्ताराम देवड़ा, आर्युवेद संघ से जय वीर सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन जालौर ब्लॉक संघर्ष समिति संयोजक प्रकाश नारायण माली ने किया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें