खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jalore News राजस्थानी संस्कृति से रूबरू करवाती भव्य शोभायात्रा से हुआ जालोर महोत्सव का आगाज - JALORE NEWS
Jalore News

राजस्थानी संस्कृति से रूबरू करवाती भव्य शोभायात्रा से हुआ जालोर महोत्सव का आगाज - JALORE NEWS

रंगीलो राजस्थान के लोक नृत्य, लोक गीत एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए उमंग एवं उत्साह के साथ भव्य शोभा यात्रा से पर्यटन विभाग, जिला प्रशास
Shravan Kumar
Shravan Kumar
16 फ़र॰, 2023 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Cultural and historical fame of Jalore increased in the country and abroad through Jalore Festival - District Collector
Cultural-and-historical-fame-of-Jalore-increased-in-the-country-and-abroad through-Jalore-FestivalDistrict-Collector

जालोर महोत्सव के द्वारा जालोर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ख्याति देश- विदेश में बढ़ी - जिला कलक्टर - Cultural and historical fame of Jalore increased in the country and abroad through Jalore Festival - District Collector

जालोर ( 15 फरवरी 2023 ) रंगीलो राजस्थान के लोक नृत्य, लोक गीत एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए उमंग एवं उत्साह के साथ भव्य शोभा यात्रा से पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित जालोर महोत्सव का समारोह पूर्वक शुंभारंभ हुआ।

 जिला मुख्यालय पर भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में राजस्थानी वेशभूषा में कलश यात्रा में सम्मिलित बालिकाएं एवं राजस्थानी धोती-कुर्ता एवं साफे में सुसज्जित पुरूष राजस्थान की पहचान को बनाते हुए शोभा यात्रा में शरीक हुए। शोभायात्रा में घोड़े, कच्छी घोड़े, गैर नृत्य, लूर नृत्य, घुमर नृत्य करते कलाकार शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। 

शोभायात्रा के सबसे आगे घोडे पर महोत्सव का ध्वज लहरा रहा था। वही उसके पीछे झांसी की रानी, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप के स्वांग रचे अश्व सवार उनके शौर्य को जीवंत करते नजर आये। वही शोभायात्रा में उॅट पर नौबत के साथ ढोल नगाडो की गुंज के साथ महोत्सव का जयघोष करता नजर आ रहा हैं। पंजाब के बैग पाईपर बैण्ड के संगीत की लहरिया व उनके हैरत अंगेज करतब को देखकर हर कोई दंग रह गया। 

जिला कलक्टर निशांत जैन, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल ने हरी झण्डी दिखाकर हनुमानशाला से भव्य शोभायात्रा को रवाना कर महोत्सव का आगाज किया। जिले की विरासत एवं संस्कृति को सजोति हुई शोभा यात्रा हनुमानशाला से हरिदेव जोशी सर्कल, अस्पताल चौराहा, राजेन्द्र नगर होते हुए स्टेडियम प्रांगण में पहुंची। शोभायात्रा का मार्ग में व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा के पश्चात् जालोर महोत्सव का उद्घाटन समारोह जिला कलक्टर निशांत जैन के मुख्य आतिथ्य एवं राज्य भूदान आयोग के सदस्य नैनसिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख मंजु मेघवाल, नगर परिषद सभापति गोविंद टॉक, एचपीसीएल के त्रिवित हजारिका, नेता प्रतिपक्ष कालुराम के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।


जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर ने स्वागत उद्बोधन एवं महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जालोर महोत्सव के कार्यक्रमों उत्साहपूर्वक भाग लेने की बात कही। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने जिला कलक्टर निशांत जैन ने कहा कि जालोर महोत्सव के द्वारा जालोर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ख्याति देश- विदेश में बढ़ी है। यह महोत्सव जालोर की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका देता है। उन्होने कहा कि जालोर की जनता इन तीन दिवसीयों कार्यक्रमों का उत्साह के साथ भरपूर आनंद लेंवे। समारोह को पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल एवं नैन सिंह राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए जालोर महोत्सव से जालोर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर आगे लाने की बात कही।










जालोर महोत्सव के उद्घाटन समारोह पर राजस्थानी घुमर नृत्य, पंजाब एवं हरियाणवी गिदा-भांगड़ा नृत्य, मराठी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रफुल्लित कर दिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु ने आभार व्यक्त किया।

उद्घाटन समारोह के पश्चात् अतिथियों ने बुक फेयर, विकास प्रदर्शनी, राजीविका स्टॉल, भारतीय पोस्ट स्टॉल, मेला परिसर, झुले, नटराज मंच सहित विभिन्न प्रकार की स्टॉलों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

इसी प्रकार जिले के आहोर, सायला, भीनमाल, रानीवाड़ा, बागोड़ा, सांचौर, चितलवाना सहित सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर भी जालोर महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों को समारोहपूर्वक आयोजन हुआ।

स्टेडियम प्रागंण के नटराज मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्टेडिमय प्रागंण में बनाये गये अलग अलग मैदानो पर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। सेंड आर्टिस्ट महेश सोलंकी ने रेत से जालोर महोत्सव लोगो, राम राम सा, जालोर किला, वीर कान्हडदेव सोनगरा एवं जालोर का नक्शा बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, उपखण्ड अधिकारी दौलत राम चौधरी, पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक शिखा सक्सेना, डाक विभाग के विनय कुमार खत्री एवं तरूण शर्मा, जालोर महोत्सव समन्वयक लक्ष्मण सिंह सांखला, ग्रेनाईट एसोसिएशन के पदाधिकारी गण, एनके जैथलिया, एनके बंसल, गणमान्य नागरिक, महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के समन्वयक सहित स्काउट, एनसीसी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

Shravan Kumar- जून 03, 2025 0
जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह
In-Jalore-the-wife-along-with-her-lover-killed-the-husband-staged-a-fake-suicide-drama-confessed-the-crime-after-a-week जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की …

Most Popular

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जून 03, 2025
सांसद लुम्बाराम चौधरी का मदुरै प्रवासियों ने किया स्वागत - BHINMAL NEWS

सांसद लुम्बाराम चौधरी का मदुरै प्रवासियों ने किया स्वागत - BHINMAL NEWS

जून 03, 2025
खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

मई 31, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जून 03, 2025
सांसद लुम्बाराम चौधरी का मदुरै प्रवासियों ने किया स्वागत - BHINMAL NEWS

सांसद लुम्बाराम चौधरी का मदुरै प्रवासियों ने किया स्वागत - BHINMAL NEWS

जून 03, 2025
खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

मई 31, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...