जालोर महोत्सव के समापन पर राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई होगें मुख्य अतिथि - JALORE NEWS
![]() |
There-will-be-various-events-including-Kavi-Sammelan-on-Jalore-Festival-on-Friday |
जालोर महोत्सव के समापन पर राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई होगें मुख्य अतिथि - JALORE NEWS
जालोर ( 15 फरवरी 2023 ) जालोर महोत्सव के समापन समारोह पर राज्य के श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग, राजस्व विभाग के राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें।
पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जालोर महोत्सव का समापन समारोह शुक्रवार को सांय 04ः30 बजे स्टेडियम प्रांगण में समारोह पूर्वक सम्पन्न होगा। समापन समारोह में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं आयोजन समिति से जुडे कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।
यहां भी न्यूज़ देखिए आमजनता से अपील किया गया-JALORE NEWS https://youtu.be/wtaPEfz4TuI
शुक्रवार को जालोर महोत्सव पर कवि सम्मेलन सहित विभिन्न आयोजन होगें - There will be various events including Kavi Sammelan on Jalore Festival on Friday
पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जालोर महोत्सव में शुक्रवार को कवि सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
जालोर महोत्सव के कॉर्डिनेटर लक्ष्मण सांखला ने बताया कि शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत नटराज मंच पर प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक चाइल्ड विथ पेरेन्ट्स प्रतियोगिता, दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मिस्टर एवं मिस जालोर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
वहीं मुख्य आयोजन के तहत शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिला परिषद हॉल, जालोर में युवा काव्य प्रतियोगिता, शाम 7 बजे संस्कृति भारती नृत्य एकेडमी, भुवनेश्वर द्वारा लोकनृत्य एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत के ख्यातनाम कवि मंगल नसीम, तेज नारायण शर्मा बेचैन, दिनेश सिंदल, अर्जून सिसोदिया, गोविन्द राठी, पार्थ नवीन, डॉ विभा सिंह एवं सोहन चौधरी काव्य प्रस्तुति देगें।
जालोर महोत्सव का समापन समारोह स्टेडियम प्रागंण में शुक्रवार को सायं 04ः30 बजे आयोजित होगा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें