होठो पर गंगा हो, हाथो में तिरंगा हो... गीत पर डॉ कुमार विश्वास ने जमाया राष्ट्रभक्ति का रंग - JALORE NEWS
![]() |
Youth-ran-in-Run-for-Jalore-participants-showed-their-skills-in-cultural-competitions |
रन फॉर जालोर में दौड़े युवा, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर - Youth ran in Run for Jalore, participants showed their skills in cultural competitions
जालौर ( 15 फरवरी 2023 ) जालोर महोत्सव JALORE mahotsav 2023 के दूसरे दिन गुरूवार को रन फॉर जालोर में हनुमानशाला स्कूल से युवाओं ने दौड़ लगाईं। वही दिनभर सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता की धूम रही। बुधवार रात 8 बजे म्यूजिकल लाईव कॉन्सर्ट में राष्ट्रीय कवि डॉ. कुमार विश्वास ने होठो पर गंगा हो, हाथो मे ंतिरंगा हो ....काव्य रचना को गीत के माध्यम से सुनाकर पूरे माहौल में देश भक्ति का जोश भर दिया।
जालोर महोत्सव JALORE mahotsav के तहत बुधवार रात को कवि डॉ कुमार विश्वास ने जालोर स्टेडियम ग्राउण्ड में गजल, वीर रस, श्रृंगार रस, प्रेम, व्यंग्य एवं राष्ट्रभक्ति सहित कविताओं के माध्यम से दर्शकों को बांधे रखा। उन्होने अपनी प्रसिद्व व चर्चित कविता कोई दिवाना कहता है.... से कार्यक्राम का शुभारम्भ किया। डॉक्टर कुमार विश्वास ने हास्य एवं व्यंग्य के माध्यम से लोगों को वर्तमान व्यवस्थाओ से रूबरू करवाया। हास्य और सियासी रस के बीच कुमार विश्वास ने जालोर की वीरता व शौर्य पर भी प्रकाश डाला।
डॉ. कुमार विश्वास द्वारा कार्यक्रम के अंत में होठो पर गंगा हो, हाथो में तिरंगा हो.... कविता गीत के माध्यम से पूरे पांडाल में उपस्थित लोगो को भावविभोर कर दिया। तालियो की गडगडाट के साथ उनकी यह कविता जालोर वासियो ंको भाईचारा, आपसी मोहब्बत व एकता से रहना का पाठ पढाया। केवी म्यूजिकल इवेंट में जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, जिला कलेक्टर निशान जैन, कांग्रेस नेता पवन गोदारा, पूर्व उप मुख्य सचतेक रतन देवासी, भूराराम सीरवी, एडीएम राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, एएसपी डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, नैनसिंह राजपुरोहित सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, कर्मचारी व शहरवासी मौजूद थे।
यहां भी न्यूज़ पढ़े https://www.jalorenews.com/2023/02/Meeting-held-regarding-pre-preparations-for-Jalore-Festival_0137504775.html
रचना के दौरान कवि विश्वास बॉलीवुड को भी संदेश दे गए। विश्वास ने कहा कि जालोर का इतिहास स्वर्णिम रहा है। यदि फिरोजा और वीरमदेव की प्रेम कहानी पर अगर कोई फिल्म बना ले तो अब तक की सबसे बडी फिल्म साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का भी जालोर से संबंध रहा है, उनके पिता राजा दशरथ के मुख्य सलाहकार महर्षि जाबालि के नाम से ही यह जाबालीपुर यानी जालोर बना है। उन्होने कहा कि जालोर गौरवशाली धरा है तथा इस धरा पर काव्य पाठ करना अपने आप मे ंसौभाग्य है। डॉ. कुमार विश्वास को सुनने के लिए स्टेडियम प्रांगण श्रोताओं से खचाखच भरा नजर आया।
जालोर महोत्सव JALORE mahotsav के समन्वयक लक्ष्मणसिंह सांखला ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को प्रातः 8 बजे हनुमानशाला स्कूल जालोर से रन फॉर जालोर दौड में जिले के युवाओं ने स्टेडियम ग्राउण्ड तक दौड लगाई। रन फॉर जालोर दौड़ को लेकर युवाओं में उत्साह नजर आया। वही रन फॉर जालोर में सीनियर वर्ग में हिंगलाजदान चारण प्रथम, द्वितीय नर बहादुर व तृतीय स्थान तरूण सिद्वावत ने प्राप्त किया। वही बालक जूनियर वर्ग में आयुष गुप्ता प्रथम, हिमांशु द्वितीय व साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही बालक सीनियर वर्ग में मुकेश भील प्रथम, जितेन्द्र मेघवाल द्वितीय व भरत मेघवाल तृतीय स्थान पर रहा। वही बालिका वर्ग में प्रथम कुसुम, द्वितीय राधिका व तृतीय स्थान खुश्बु ने प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक सपना बजाज, मार्गदर्शक पदमा नागर व दयावती चारण एवं कार्यकम संयोजक विनिता ओझा व कुसुम बंसल के निर्देशन में गुरूवार को सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें सुन्दर शिशु प्रतियोगिता सुबह 10 बजे समन्वयक सोनल बजाज के सानिध्य में आयोजित हुई। प्रथम स्थान मिसिका माहेश्वरी, द्वितीय आदिया पारिक व तृतीय स्थान पुनवी कला ने प्राप्त किया। वही चित्रकला सीनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकित माहेश्वरी, द्वितीय स्थान निशा प्रजापत व तृतीय स्थान मिली माथुर ने प्राप्त किया। चित्रकला जूनियर में प्रथम भाविका प्रजापत, द्वितीय मोहम्मद दिलशाद व तृतीय स्थान पर्ल बंसल ने प्राप्त किया।
एकल नृत्य सब जूनियर प्रतियोगिता सुबह 10 बजे आयोजित हुई। जिसमें प्रथम काव्या, द्वितीय रिदीया दुआ व तृतीय स्थान चार्वी शाह ने प्राप्त किया। तथा समूह नृत्य में प्रथम कोमल एण्ड डिम्पल ग्रुप , द्वितीय रिया ग्रुप व तृतीय स्थान केवीएस भाविका एण्ड सोनल ने प्राप्त किया। वही एकल नृत्य सीनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनू राठौड , द्वितीय निशा प्रजापत व तृतीय स्थान विक्रम कुमार ने प्राप्त किया। एकल जूनियर गायन प्रतियोगिता में प्रथम अनाया जैथलिया, द्वितीय भावेश कुमार व तृतीय स्थान पुनवी काला ने प्राप्त किया।
जालोर महोत्सव के तहत मंगलवार को शॉपिंग मेले में लोगो की काफी भीड़ नजर आईं। चाट, खाना पान के अलावा एक छत के नीचे विभिन्न प्रकार के सामान की दुकाने सजी हुई है। वही बच्चो के लिए झुले, मिक्की माउस सहित अन्य स्टॉलो लगी हुई है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें