संत महात्माओं के सानिध्य में श्री वाघेश्वर मठ में वर्षी महोत्सव व मूर्ति स्थापना महोत्सव का हुआ आयोजन -JALORE NEWS
संत महात्माओं के सानिध्य में श्री वाघेश्वर मठ में वर्षी महोत्सव व मूर्ति स्थापना महोत्सव का हुआ आयोजन -JALORE NEWS
जालोर ( 5 फरवरी 2023 ) जालौर शहर स्थित श्री वाघेश्वर महादेव मंदिर मठ लाल पोल के अंदर में ब्रह्मलीन महंत नरसिंह गिरी महाराज की वर्षी व ब्रह्मलीन महंत बलदेव गिरी महाराज ब्रह्मलीन महंत रमेश गिरी महाराज ब्रह्मलीन महंत रघुनंदन गिरी महाराज (फक्कड़ बाबा)की मूर्ति स्थापना मंत्रोउच्चारण के साथ की गई।मूर्ति स्थापना जूना गढ़ थानाधिपति महंत कमलगिरी महाराज महंत प्रेम गिरी महाराज भैरुनाथ अखाड़े के शेरनाथ महाराज धुणिया मठ के महंत सोमपुरी महाराज चामुंडा माता व हनुमान मंदिर महंत पवनपुरी महाराज महंत अखिलेश गिरी महंत रणधीरगिरी महाराज महंत रामबली गिरी महाराज महंत मनीषगिरी महाराज महंत निहालगिरी महाराज मलकेश्वर मठ के श्रवण भारती महाराज नागणेशी माता मंदिर महंत गोविंद नाथ महाराज सहित अन्य संत महात्माओं के सानिध्य में की गई।
उसके बाद में महोत्सव के निमित्त लघु रूद्र यज्ञ में यजमान एडवोकेट सुरेश सोलंकी गरीशमा सोलंकी गणपत सुंदेशा ममता सुंदेशा सहित भक्त गणों के द्वारा पूर्णाहुति दी गई।मंत्रोउच्चारण पंडित राकेश शास्त्री पंडित महेश व्यास पंडित दया शंकर पंडित दिनेश व्यास के द्वारा किया गया।
संभाजी मराठा ने बताया कि वर्षी महोत्सव व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से संत महात्माओं ने शिरकत की।पहले संत महात्माओं को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई गई ततपश्चात सभी भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
यहां भी न्यूज़ पढ़े https://www.jalorenews.com/2023/02/Small-Rudra-Yagya-was-held-in-Shri-Vagheshwar-Math-for-Varshi-and-idol-installation-festival.html
उक्त कार्यक्रम के दौरान शनिवार रात्रि को स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा देर रात्रि तक भजनों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सम्भाजी मराठा एड़वोकेट सुरेश सोलंकी मुंबई थाना से बिंटू भाई जगदीश सुंदेशा पार्षद दिनेश बारोट हिन्दू युवा संगठन संस्था कोषाध्यक्ष मंगलाराम साँखला बाबूलाल मेघवाल ओबाराम देवासी राकेश सोनी जबराराम माली योगेश खत्री गणपत सुंदेशा प्रकाश खत्री अरविंद राजपुरोहित भरत बारूपाल मदन मीणा वर्षा प्रवीण सुंदेशा दीपक सोलंकी नरेंद्र ईस्वर सोलंकी सहित शिष्यगण व भक्तगण उपस्थित थे।
यहां भी न्यूज़ पढ़े https://www.jalorenews.com/2023/02/Preparations-completed-for-anniversary-and-statue-installation-festival-in-Shri-Vagheshwar-Math.html
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें