कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गलत तरीके से सजा दिलाने पर प्रेस वार्ता किया - JALORE NEWS
![]() |
Held-a-press-conference-on-the-wrongful-conviction-of-former-Congress-President-Rahul-Gandhi |
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गलत तरीके से सजा दिलाने पर प्रेस वार्ता किया - JALORE NEWS
जालोर ( 31 मार्च 2023 ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गलत सजा एवम राजनेतिक षड़यंत्र के तहत लोकसभा की सदस्यता से रद्द करने के विरोध में जय भारत सत्याग्रह के तहत प्रदेश सचिव एवम जिला प्रभारी भूराराम सीरवी ने शुक्रवार को शाम 4.00 बजे सर्किट हाउस जालोर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
भाजपा की केन्द्र सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति तथा विपक्षी नेताओं को प्रताडित करने हेतु संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आज जालोर जिले में सर्किट हाउस में प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। श्री राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त होने के बाद जालोर मुख्यालय पर स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष हमारे कांग्रेसजनों ने 26 मार्च को सत्याग्रह किया गया जिसमें मैं भी शामिल हुआ था।
कांग्रेस पार्टी देशभर में सत्य की तथा लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी देश की जनता के मुद्दे केन्द्र सरकार के समक्ष उठा रहे हैं तथा देश के लोगों की आवाज बनकर केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। श्री राहुल गाँधी ने पूरे देश में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालकर केन्द्र सरकार के विरूद्ध बढ़ती महंगाई बढ़ती बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग समाज में बढ़ते विखण्डन तथा अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाये जिससे भाजपा की केन्द्र सरकार व्यथित है। आम जनता के लिये उठाये मुद्दों पर बात करने की बजाए भाजपा की केन्द्र सरकार लगातार विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने हेतु संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। श्री राहुल गाँधी संसद में अडानी की कम्पनियों में 20 हजार करोड़ रूपये के घोटाले तथा अडानी से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रिश्ते पर प्रश्न पूछ रहे हैं.
श्री राहुल गाँधी ने प्रश्न किया है कि प्रधानमंत्री जब विदेश जाते हैं तो उस देश के महत्वपूर्ण ठेके अडानी को क्यों मिल जाते हैं, इन प्रश्नों से बचने के लिये अलोकतांत्रिक तरीके से श्री राहुल गाँधी की लोकसभा से सदस्यता को समाप्त कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम भाजपा की केन्द्र सरकार ने किया है। श्री राहुल गाँधी की लोकसभा की सदस्यता को समाप्त करने का निर्णय देश के लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। श्री राहुल गाँधी सत्य के लिये लड़ रहे हैं तथा उनकी यह लड़ाई निडरता के साथ जारी रहेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जब से सत्ता में आये हैं देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिये अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, किन्तु कांग्रेस ने कभी उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत के अब तक के इतिहास में सबसे अकर्मण्य प्रधानमंत्री के रूप में जाने जायेंगे। श्री राहुल गाँधी के परिवार ने अपने खून से देश को सींचने व लोकतंत्र को बचाने का कार्य किया है तथा आज की परिस्थिति में उन पर आई विपदा के समय सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर श्री राहुल गाँधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सत्य की लड़ाई में शामिल होंगे। जो आज श्री राहुल गाँधी की सत्य की लड़ाई में शामिल होगा वही कांग्रेस पार्टी में आगे बढ़ेगा। लोकतंत्र को बचाने हेतु कांग्रेस का संघर्ष अभी प्रारम्भ हुआ, सभी कांग्रेसजन लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस शासन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को ईलाज के लिये विदेश भेजने का कार्य कांग्रेस सरकार ने किया था किन्तु आज भाजपा की सरकार में श्री राहुल गाँधी को बोलने तक नहीं दिया जा रहा है।
कांग्रेस के सभी नेता एवं कार्यकर्ता गाँव-गाँव, aaणी-हाणी जाकर केन्द्र सरकार की फासीवादी नीतियों तथा अलोकतांत्रिक निर्णयों में जनता को अवगत करवायेंगे। कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर राजस्थान में यशस्वी जननायक मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को पहुँचाकर पुनः 2023 में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे एवं केन्द्र की फासीवादी मोदी सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुये 2024 में केन्द्र सरकार की विदाई सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सवाराम पटेल,पूर्व प्रधान भवरलाल मेघवाल,जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी,जवानाराम परिहार,पार्षद लक्ष्मण सिंह सांखला,रमेश मेघवाल, मनोनीत पार्षद अनिल पंडत,भरत मेघवाल, नरेंद्र मेघवाल सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें