लूट के इरादे से महिला को चाकू से घायल करने के मामले का पुलिस द्वारा 48 घंटो में पर्दाफाश आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता - JALORE NEWS
![]() |
Success-in-arresting-the-accused-exposed-in-48-hours |
लूट के इरादे से महिला को चाकू से घायल करने के मामले का पुलिस द्वारा 48 घंटो में पर्दाफाश आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता - JALORE NEWS
बाड़मेर ( 27 अप्रैल 2023 ) बाड़मेर के जिला थाना में पुलिस लाइट कर्मचारी बन घर में घुसा बदमाश ने बुजुर्ग महिला की सोने की कंठी लूटने के प्रयास का प्रयाय किया। चाकू से हमला कर बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बुजुर्ग महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर चार दीवारी कूद बाइक लेकर भाग गया घटना बाड़मेर जिले के पचपदरा डउकियों का तला गांव की 24 अप्रैल की है। पुलिस ने दो दिनों में आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक बाडमेर श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि दिनांक 24.04.23 को पुलिस थाना पचपदरा के हल्का क्षैत्र में घर में अज्ञात मुलजिम द्वारा विधुत विभाग का कर्मचारी बनकर महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर सोने की कंठी लूटने के प्रयास करने के प्रकरण में अज्ञात मुलजिम की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार श्री सुभाषचन्द खोजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व श्री मदनलाल मीणा वृताधिकारी वृत पचपदरा के सुपरविजन में श्री सुराराम उ.नि. प्रभारी पुलिस थाना पचपदरा मय पुलिस टीमों द्वारा प्रकरण में अज्ञात मुलजिम को 48 घंटे में नामजद कर मुलजिम को बापर्दा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
घटना का विवरण :-
दिनांक 24.04.2023 को दोपहर करीबन 2-3 बजे के बीच में अज्ञात मुलजिम द्वारा विद्युत विभाग का कर्मचारी बनकर सरहद डउकियों का तला में स्थित प्रार्थी पन्नाराम जाट के घर में दिन दहाड़े पन्नाराम की पत्नी को अकेला देखकर बिजली बिल मंगवाने परं बिल मकान में लाने के लिये जाने के दौरान मुल्जिम द्वारा पन्नाराम की पत्नी के गले में पहनी कण्ठी को लुटने के इरादे से चाकु से जानलेवा हमला कर गम्भीर चोटें पहुचना जिसपर पन्नाराम की पत्नी द्वारा रड़े करने पर आस-पड़ोस से लोगों को आते देखकर घर की चारदिवारी कुदकर मोटरसाईकिल लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में पुलिस थाना पचपदरा में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिस :-
दिनदहाड़े महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर सोने की कंठी लूटने के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन कर प्रकरण में आरोपी के सम्बन्ध में गहनता से जानकारी कर आसूचना से भरषक प्रयास करते हुए दिनांक 26.04.2023 को वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात मुलजिम को नामजद कर मुलजिम को बापर्दा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा पेट्रोल क्राईम सिरियल देखकर विधुत विभाग का कर्मचारी बनकर लूट की योजना बनाना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण में गहनता से अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।
प्रकरण के अज्ञात मुल्जिम को ज्ञात करने में श्री सुराराम उप निरीक्षक, श्री अचलराम सउनि, श्री करणसिंह हैड कानि. 765 व श्री रामचन्द्र कानि. 1478 व श्री रेखाराम कानि. 1472 की विशेष भूमिका रही है।
टीम के सदस्यः-
1. श्री सुराराम उप निरीक्षक थानाप्रभारी पुलिस थाना पचपदरा।
2. श्री अचलाराम सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना पचपदरा।
3. श्री करणसिंह हैड कानि. 765 पुलिस थाना पचपदरा।
4. श्री धन्नाराम हैड कानि. 457 पुलिस चौकी पाटोदी थाना पचपदरा।
5. श्री दौलाराम हैड कानि. 1474 पुलिस थाना पचपदरा।
6. श्री रामचन्द्र बेनिवाल कानि. 1478 पुलिस थाना पचपदरा।
7. श्री दमाराम कानि. 1800 पुलिस थाना पचपदरा।
8. श्री रेखाराम कानि. 1472 पुलिस थाना पचपदरा।
9. श्री भुपेन्द्रसिंह कानि. 522 डीसीआरबी शाखा जिला बाड़मेर।
10. श्री हनुमानराम ड्राईवर कानि. 817 पुलिस थाना पचपदरा।
11. श्री भोमाराम कानि. 1221 पुलिस चौकी पाटोदी।
12. श्री राजेन्द्र कुमार कानि. 1612 पुलिस चौकी पाटोदी।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें