JAIPUR NEWS गायत्री मंत्र के उच्चारण पर गिरफ़्तारी कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा दर्शाती है - हिमांशु शर्मा
![]() |
Arrest-for-chanting-Gayatri-Mantra-shows-anti-Hindu-face-of-Congress-Himanshu-Sharma |
JAIPUR NEWS गायत्री मंत्र के उच्चारण पर गिरफ़्तारी कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा दर्शाती है - हिमांशु शर्मा
जयपुर ( 20 जून 2023 ) JAIPUR NEWS कॉंग्रेस नेता जयराम रमेश के द्वारा गीता प्रेस पर की गई अशोभनीय टिप्पणी करने पर भाजयुमो कार्यकर्ता, प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कॉंग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर गायत्री मंत्र का जाप करने पहुंचे। इस मौके पर वहां मौजूद पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को गायत्री मंत्र का पाठ ना करने देते हुए, प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि कॉंग्रेस के नेता लगातार हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ करते आएं है। गीता प्रेस के लिए कांग्रेस के नेता जयराम रमेश के द्वारा बोले गए अशोभनीय शब्द सनातन धर्म का अपमान है। भाजयुमो कार्यकर्ता कॉंग्रेस कार्यालय के बाहर गायत्री मंत्र का जाप करने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस कार्यकर्ताओं को जाप करने से रोकती है और गिरफ्तार कर लेती है।
शर्मा ने कहा कि गायत्री मंत्र का उच्चारण करने पर गिरफ़्तारी, कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा दर्शाती है। हिंदू धर्म का अपमान करने वाले का कांग्रेसी सम्मान करते हैं और हिंदू धर्म का सम्मान करने वालों को सड़क पर कांग्रेस सरकार द्वारा घसीटा जाता है।
शर्मा ने सरकार को चेताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर कांग्रेस की पुलिस के द्वारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से रोकना कांग्रेस को भारी पड़ेगा। आने वाले चुनावों में हिंदू विरोधी कांग्रेस सरकार की राजस्थान से विदाई तय है।
इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिवाल, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुरुवंशी, प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा, मीडिया संयोजक मयूर वाल्मीकि, झुंझुनूं प्रभारी यशपाल गुर्जर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें