JALORE NEWS महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
District-President-of-Mahila-Morcha-organizes-plantation-program-on-her-birthday |
JALORE NEWS महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
जालोर ( 30 जुलाई 2023 ) JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने काफी महिलाओं के साथ मिलकर अपने जन्मदिन पर बागेश्वर मंदिर एवं शिवाजी नगर कॉलोनी में पौधारोपण किया पूरे परिवार के साथ बागेश्वर मंदिर पहुंची मंजू सोलंकी ने शिवजी की पूजा अर्चना की एवं जल अभिषेक किया जल अभिषेक करते समय वहां उपस्थित सभी पंडितों ने मंत्रों का जाप किया,
इस अवसर पर मंजू सोलंकी ने बताया किपौधारोपण से प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन को बल मिलता है जीवन के हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधारोपण अवश्य लगाना चाहिए और उसका लालन-पालन करना हमारा कर्तव्य है पौधे से हमें ऑक्सीजन मिलता है उनके जन्मदिन के अवसर पर लोकप्रिय एवं तेजतर्रार नेता मंजू सोलंकी को सभी ने बहुत बहुत शुभकामनाएं दी है।
जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की ज़रूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं।
अमूमन सभी मज़हबों में पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया गया है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास माना जाता है। पीपल, विष्णु और कृष्ण का, वट का वृक्ष ब्रह्मा, विष्णु और कुबेर का माना जाता है, जबकि तुलसी का पौधा लक्ष्मी और विष्णु, सोम चंद्रमा का, बेल शिव का, अशोक इंद्र का, आम लक्ष्मी का, कदंब कृष्ण का, नीम शीतला और मंसा का, पलाश ब्रह्मा और गंधर्व का, गूलर विष्णू रूद्र का और तमाल कृष्ण का माना जाता है। इसके अलावा अनेक पौधे ऐसे हैं, जो पूजा-पाठ में काम आते हैं, जिनमें महुआ और सेमल आदि शामिल हैं। वराह पुराण में वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा गया है- जो व्यक्ति एक पीपल, एक नीम, एक बड़, दस फूल वाले पौधे या बेलें, दो अनार दो नारंगी और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह नरक में नहीं जाएगा।
इस अवसर पर श्रीमती मंजू सोलंकी, राजेंद्र सोलंकी ऋषभ सोलंकी ,भाविन सोलंकी, सेल कवर, पिंकी, सीमा, लता सुनीता ,एवं काफी संख्या में महिलाएं एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें