अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालोर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य का सांसद देवजी एम पटेल ने किया शुभारंभ
![]() |
MP-Devji-M-Patel-inaugurated-the-redevelopment-work-at-Jalore-railway-station-under-Amrit-Bharat-station-scheme |
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालोर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य का सांसद देवजी एम पटेल ने किया शुभारंभ
जालोर ( 15 जुलाई 2023 ) जालोर मुख्यालय पर केंद्र सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालोर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य का सांसद देवजी एम पटेल ने शुभारंभ किया।
शुभारंभ कार्यक्रम में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग,डीआरएम पंकज कुमार सिंह,रेलवे बोर्ड मेंबर भवानी सिंह,पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी,नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास,जिला महामंत्री हरीश राणावत,नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी,सायला प्रधान ढोमी देवी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी,वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा,स्थानीय पार्षद राजेंद्र टॉक बतौर अथिति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने किया।शिला पट्टी पर मंत्रोचार के साथ पंडित पवन दाधीच द्वारा पूजा अर्चना की गई।
कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारी जिला कार्यालय मंत्री डिंपल सिंह नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर रवि सोलंकी नगर महामंत्री रतन सुथार भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट ओटाराम सोलंकी ललित महावर जिला मंत्री सुशीला सैन पवनी मेघवाल मंजू मेघवाल रामाराम माली पार्षद महेश भट्ट हीराराम देवासी , पार्षद दिनेश बारोट , नंदकिशोर सोनी विशनसिंह हेमेंद्र सिंह बगेड़िया उर्मिला दर्जी जबराराम माली रेखा माली मोहनलाल माली भंवरलाल प्रजापत जोगेश खत्री नन्दलाल खटीक सहित कई पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सांसद देवजी एम पटेल ने कहा कि कुछ ही महीनों इलेक्ट्रिकरन का काम पूरा होते ही लम्बी दूरी की नई ट्रेनें के ही साथ कम दूरी की ट्रेन चलाई जायेगी।मोदीजी की सरकार में लेटा आर ओ बी व नेशनल हाइवे के बाई का काम होने से जनता को राहत मिलेगी।देवजी ने कहा राज्य सरकार यदि टोल रोड को टोल मुक्त कर केंद्र सरकार को देदे तो रोहिट से करड़ा तक नेशनल हाइवे बनाने की में गारण्टी देता हूं। जिस प्रकार से देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं वह सभी आम जनता के बदौलत ही संभव हो पाया है अगर जनता जनार्दन विकास पुरुष का चयन नहीं करती तो इस प्रकार से विकास कार्य में गति नहीं आती। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर सारी सुविधाएं आम जनता को मिलेगी।
विधायक जोगेश्वर गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार व सांसद महोदय के प्रयासों से यह विकास कार्य संभव हो पाया है वह आम जनता के हितों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। अमृत भारत स्टेशन पर आम जनता व प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने अमृत भारत स्टेशन योजना की विस्तृत जानकारी दी।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें