BHINMAL NEWS बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही भाजपा के विजय का वास्तविक नायक : प्रमोद सामर
![]() |
Booth-level-workers-are-the-real-heroes-of-BJP-s-victory-Pramod-Samar |
BHINMAL NEWS बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही भाजपा के विजय का वास्तविक नायक : प्रमोद सामर
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 12 अगस्त 2023 ) BHINMAL NEWS विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सक्रिय होकर बूथ सशक्तिकरण के कार्य को गति देने में लगी हुई है।
जिसके अंतर्गत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई । बैठक में जोधपुर संभाग प्रभारी प्रमोद सांभर सहित जिले के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा द्वारा बूथ विजय संकल्प सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से पंजीकृत एवं सत्यापित करने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि प्रमोद सामर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा परिवार में राष्ट्रीय अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष एक समान है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के चुनाव में विजय होने का असली नायक बूथ स्तर के कार्यकर्ता है ।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी समय में सक्रिय होकर कार्य करने वाली पार्टी नहीं है । वह वर्ष के 12 महीने, सप्ताह के सातों दिन और दिवस के 24 घंटे जनता के हित और राष्ट्र के विकास का चिंतन करने वाली पार्टी है। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई एवं अभियानों को लेकर योजना निर्माण का कार्य किया गया।
इस दौरान जोधपुर संभाग सह प्रभारी प्रमोद सामर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी, विधायक पूराराम चौधरी, विधानसभा प्रभारी महेंद्रसिंह शेखावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसीर खां बागोडा, उप प्रधान प्रतिनिधि जोगसिंह राठौड़, शेखर व्यास, विधानसभा विस्तारक देवाराम सुथार, पूर्व जिला महामंत्री जसराज राजपुरोहित, नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, गंगाराम माली, पीराराम गोसिया, रमेश रावल, टीकमसिंह राणावत, पोसाराम प्रजापत, प्रवीण दवे, पर्वतसिंह भाडु, मदनसिंह राव, श्रवण जीनगर एवं बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें