Rajasthan Politics : राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से पहले प्रयोग, हर विधानसभा में प्रवास करेंगे बाहरी विधायक
![]() |
Experiment-before-ticket-distribution-in-Rajasthan-assembly-elections-outside-MLAs-will-migrate-to-every-assembly |
Rajasthan Politics : राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से पहले प्रयोग, हर विधानसभा में प्रवास करेंगे बाहरी विधायक
जालोर ( 19 अगस्त 2023 ) चुनावी समर में टिकट बंटवारे से पहले भारतीय जनता पार्टी कई नए-नए प्रयोग कर रही है। यानी इस चुनाव में मिक्स मॉडल अपनाया जा रहा है। पार्टी ने प्रदेश की सभी सीटों पर यूपी, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखण्ड के विधायक मैदान में उतारे है। ये जनप्रतिनिधि एक सप्ताह तक विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर आगे की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण ग्राउंड तैयार करेंगे। इसमें भी खास बात यह है कि पार्टी ने अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में जातिगत बाहुल्य के आधार पर बाहरी विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। एक तरफ भाजपा जहां संगठनात्मक रूप से कई बदलाव कर रही है। वहीं कांग्रेस भी सक्रिय है। भाजपा प्रदेश में टिकट बंटवारे से पहले अन्य राज्यों के विधायकों को हर विधानसभा में प्रवास पर भेज रही है। माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी चयन में कोई चूक नहीं करना चाहती है। इस कारण अलग-अलग प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को फीडबैक और जमीनी हकीकत जानने भेजा जा रहा है। सर्वाधिक विधायक गुजरात और यूपी से भेजे जा रहे हैं। इसी पखवाड़े में सभी जनप्रतिनिधि विधानसभावार प्रवास पर पहुंच जाएंगे। पार्टी से प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव जीतने तक की रणनीति बनाने का टास्क दिया है।
संगठन के पदाधिकारी भी कर चुके हैं प्रवास
भाजपा ने कुछ समय पूर्व हर विधानसभा क्षेत्र में बाहरी राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों को भी प्रवास पर भेजा था। प्रवास पर आए पदाधिकारियों ने यहां हर बूथ पर फीडबैक लिया था। गुजरात, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक खामियों को दुरुस्त करने के साथ-साथ पार्टी को धरातल से जुड़े सुझाव दिए थे।
कांग्रेस भी इसी राह पर, लोकसभा प्रभारी हर विधानसभा सीट पर जाएंगे
कांग्रेस भी कई मामलों में भाजपा का फार्मूला अपना रही है। पाली लोकसभा प्रभारी अम्बरिश डेर का कहना है कि वे अगले कुछ ही दिनों में हर विधानसभा सीट पर प्रवास करेंगे। कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। दूसरी तरफ, कांग्रेस के जिला और विधानसभा प्रभारी भी सक्रिय हो गए हैं। वे पार्टी नेताओं को एकजुट करने और सरकार रिपीट करने का मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं।
विधानसभा - विधायक -
पाली- अशोक अग्रवाल (यूपी)
जैतारण- निर्मल वर्मा (यूपी)
सोजत - दिनेश रावत (यूपी)
मारवाड़ जंक्शन - सुरेश्वरसिंह (यूपी)
बाली - धर्मपालसिंह (यूपी)
सुमेरपुर - शशांक वर्मा (यूपी)
जालोर - मेघजीभाई (गुजरात)
भीनमाल - सरदारसिंह चौधरी (गुजरात)
सांचौर - दुराराम विश्नोई (हरियाणा)
रानीवाड़ा - धीरेन्द्रसिंह (यूपी)
आहोर - गजेन्द्रसिंह परमार (गुजरात)
सिरोही - महेन्द्रभाई (गुजरात)
पिण्डवाड़ा आबू - शिवाभाई गोहिल (गुजरात)
रेवदर - इन्द्रसिंह (हिमाचल प्रदेश)
कहां के कितने विधायक
गुजरात-71
उत्तरप्रदेश-64
उत्तराखण्ड-25
हरियाणा-25
हिमाचलप्रदेश-10
दिल्ली-05
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें