JALORE NEWS जालोर में हुआ नगर परिक्रमा का भव्य आयोजन परिक्रमा में हजारों की संख्या में जुटी महिलाओं की भीड़
![]() |
Grand-event-of-Nagar-Parikrama-held-in-Jalore |
JALORE NEWS जालोर में हुआ नगर परिक्रमा का भव्य आयोजन परिक्रमा में हजारों की संख्या में जुटी महिलाओं की भीड़
जालोर ( 13 अगस्त 2023 ) अधिकमास में हिन्दू सेवा समिति द्वारा 13वी नगर परिक्रमा का आयोजन आज रविवार को प्रातः रामकृष्ण पंचवटी आश्रम समदड़ी के कृष्णनंदपुरीजी महाराज, जलन्धरनाथजी अखाड़ा के ईश्वरनाथजी महाराज ने गणपति महाराज की पूजा अर्चना कर परिक्रमा शुरूआत की।
अधिकमास में...अर्थात धर्म के महत्व का महीना। सुबह 6 बजे से भक्तों की रैली शुरू किया गया है । जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरूष। एक ध्वज के पीछे हजारों की संख्या में श्रद्धालू। नगर परिक्रमा में आधा शहर में अधिक का सफर तय करना। आसान नहीं होता। लेकिन जालोर में हजारों लोगों ने रविवार को यह सफर पुरा कर पुण्य कमाया। इसके साथ - साथ में जगह जगह पर पानी की प्याऊ और फल - फ्रूट बांटे गए और जगह-जगह पर फूल से स्वागत किया गया वहीं कुछ महिलाओं केद्वारा डीजे पर डांस किया गया।
यहां से होकर गुजर
समिति के अम्बालाल व्यास ने बताया कि रामकृष्ण पंचवटी आश्रम समदड़ी के कृष्णनंदपुरीजी महाराज, जलन्धरनाथजी अखाड़ा के ईश्वरनाथजी महाराज ने गणपति महाराज की पूजा अर्चना कर परिक्रमा सूरजपोल के जबरनाथ महादेव मन्दिर के दर्शन करते हुये रामदेवजी मन्दिर (मेघवाल समाज), महादेव मन्दिर (गर्ग समाज), माताजी मन्दिर (रोडवेज डिपो), जागनाथ महादेव मन्दिर, कालीका मन्दिर (रावणा राजपुत समाज),
देवनारायण मन्दिर (गुर्जर समाज), आशापूर्णा माताजी मन्दिर, रामदेव मन्दिर (मेघवाल समाज) , लक्ष्मीनारायण मन्दिर (पुरोहित समाज), पंचवटी हनुमानजी, बाल हनुमानजी, भुवनेश्वरी माताजी (संजय नगर), मलकेश्वर महादेव, श्रीकृष्ण मन्दिर (सुथार समाज), भेरूनाथजी अखाड़ा, रामदेवजी मन्दिर, देवेश्वर महादेव (देवासी समाज), हटिला हनुमानजी (पुरानीभील बस्ती), वैधनाथ महादेव मन्दिर, ठाकुरजी मन्दिर (श्रीमाली समाज), भद्रकाली मन्दिर (पुरा मोहला), गणपति मन्दिर (गणेश चौक), जागृत हनुमान मन्दिर, शनिश्चरजी मन्दिर (धानमंडी), घनश्यामजी मन्दिर, कोटेश्वर महादेव , श्रीकृष्ण मन्दिर (घांची समाज), श्रीकृष्ण मन्दिर (प्रजापत समाज), अर्बुदा माताजी मन्दिर, कृष्ण मंदिर (तोपखाने के बाहर) श्रीराम मन्दिर (नागर समाज), चारभुजा मन्दिर (सुनार समाज), हिगंलाज मन्दिर (खत्री समाज), ठाकुरजी मन्दिर (माली समाज), वागेश्वरजी मन्दिर, शिववाड़ी, कान्हडदेवजी मन्दिर, विरमदेवजी मन्दिर, धुनिया मठ, नागणेश्वरी माताजी मन्दिर,
ब्राह्मणी माताजी, शीतला माताजी, देवलिया महादेव मन्दिर होते हुए आदर्श विद्या मन्दिर स्कुल सिरे मन्दिर रोड स्कूल पहुंची जहां पर धूणिया मठ के सोमपुरीजी महाराज, हल्देश्वर महादेव के मोहननाथजी महाराज, वागेश्वरजी के प्रेमगिरीजी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में संतोष भारती ने भजन गायन कर, माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने गीता पाठ कर महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा श्रीज्ञान आत्मानंदजी महाराज द्वारा प्रवचन के साथ भजन गाकर झूमने पर महिलाओं को मजबूर किया। इस दौरान विधायक जोगेश्वर गर्ग, भोजन प्रसादी के लिये माहेश्वरी समाज के सत्यनारायण हेडा, आदर्श शिक्षण संस्थान के सचिव अजय गुप्ता का समिति के द्वारा दुपट्टा व साफा पहनाकर बहुमान किया गया।
व्यास ने बताया कि दोपहर बाद परिक्रमा पुनः शुरू होकर आदर्श विद्या मन्दिर स्कुल प्रांगण से गोड़ीजी पार्श्वनाथ मंदिर, वैजनाथ महादेव (फस्ट फैज), सिद्धी विनायक मन्दिर, माताजी मन्दिर (कायस्थ समाज), हल्देश्वर महादेव मन्दिर, हनुमानजी मन्दिर (सुन्धेला तालाब), माजीसा मन्दिर से कबीर आश्रम, हनुमानजी मन्दिर (भक्त प्रहलाद चौक) आखरिया हनुमानजी, नर्बदेश्वर महादेव (शिवाजी नगर), चामुण्डा माताजी मन्दिर,
मण्डलेश्वर महादेव, माताजी मन्दिर (पुलिस लाईन) से नन्दीश्वर द्वीप तीर्थ, नगर रक्षक हनुमानजी मन्दिर (नगर परिषद) होते हुए सत्यनारायण मन्दिर सूरजपोल पर सायं आरती व प्रसाद वितरण के पश्चात परिक्रमा का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में समेलाराम माली, माणक गट्टानी, दामोदर भूतड़ा, अर्जुनपुरी, मदनलाल माली, नैनाराम लोहार, भीमाराम प्रजापत, हनुमान सेन, भूराराम गर्ग, गिरधारीलाल खत्री, कैलाश लखारा, प्रवीणसिंह नाथावत, मनीष गुप्ता, आलोक सोनी, रमेश कुमार, कन्हैयालाल माली, हीरालाल कंसारा, भरत टाक, मीठालाल सोनी, जसराज सुंदेशा, भरत गोयल, भवानीसिंह, राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, छगन माली, महेश सोलंकी, तरुण राजपुरोहित, नितेश भटनागर, शंकर माली, पार्षद दिनेश बारोट , संजय बोराणा, एडवोकेट सुरेश सोलंकी सहित पुलिस प्रशासन आदि ने सफल आयोजन में सहयोग किया।
अच्छी रही पुलिस की व्यवस्था
नगर परिक्रमा के दौरान पुलिस की व्यवस्था अच्छी रही। पुलिस का जाब्ता सुबह पांच बजे से परिक्रमा के साथ चला। महिला पुलिसकर्मिनों ने ड्यूटी के साथ अपना धर्म भी निभाते हुए महिलाओं के साथ पैदल चली। कुछ अपनी गाड़ी में बैठकर अपनी ड्यूटी के साथ साथ में नगर परिक्रमा का फर्ज निभाया गया है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें