Bhinmal news
जावाल क्षेत्र मे विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली रैली, जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
![]() |
The-rally-was-flagged-off-by-the-Sarpanch |
जावाल क्षेत्र मे विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली रैली, जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
जावाल ( 9 अगस्त 2023 ) JALORE NEWS जावाल क्षेत्र में बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर रैली निकाली गई । सुबह जावाल के भील सभा भवन में सभी युवा रैली के लिए इक्का हुए। जहाँ पर बीरसा मुण्डा, जयपाल सिंह मूंड़ा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जय जौहार का जयघोष करते हुए जावाल डॉ अम्बेड़कर सर्कल पहुंचे। जहाँ बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेङ्कर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर रैली प्रांरभ की।
रैली मे आसपास के गांवों से सैकड़ो युवा आए। जो डीजे की धुन पर धिरकते हुए नजर आ रहे थे। रैली मे काफी संख्या मे महिलाएं भी शामिल हुई। रैली मे जय जाहोर, जय भीम की नारे गुंज रहे थे। ये रैली अम्बेङ्कर सर्कल से प्रांरभ हुई जो जामोतरा रोड़ खेजडी होते हुए बाबाराम देव मंदिर मेघवालवास, कबूतर चौक, मैन बाजार, महाराणा प्रताप सर्कल होते हुए बरली पाडीव रवाना हुई।
इस दौरान रैली जावाल बाबा रामदेव जी मंदिर मेघवालवास पर पहुंचने पर मेघवाल समाज बधुओं ने रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
वही, जावाल बाजार मे रैली पहुंचने पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष शैतान सिंह ने पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान रैली मे काफी युवाओं के साथ दु पहिया, चार पहिया वाहन भी साथ चल रहे थे। वही शांति, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरलुट पुलिस के थानाधिकारी धोलाराम के साथ बरलुट पुलिस का जाब्त साथ रहा। जिसमेभीखाराम, भैराराम, भरत माली सहित अन्य जवान साथ रैली के साथ रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Via
Bhinmal news
एक टिप्पणी भेजें