BHINMAL NEWS भाजपा की सांचोर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित
![]() |
Sanchore-assembly-level-meeting-of-BJP-held |
BHINMAL NEWS भाजपा की सांचोर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 30 सितम्बर 2023 ) BHINMAL NEWS राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा भी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली के घोण्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय महावर को जिला चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित विधानसभा स्तरीय समन्वय बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी समय में आवश्यक सजगता के संबंध में चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं के आपसी मतभेदों को समाप्त करने की अपील की।
विधायक अजय महावर ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा फ्री में रेवड़ियां बांटने का काम किया जा रहा हैं । लेकिन वास्तविकता में विकास के नाम पर जनता के साथ ठगी हो रही हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रोककर, आमजन की उन्नति को रोकने का काम कर रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि भाजपा यह विधानसभा चुनाव सत्ता पाने का नहीं लड़ रही हैं, यह चुनाव कांग्रेस सरकार द्वारा राजस्थान की जनता के साथ कर रही छलावे के विरुद्ध, राष्ट्र विकास की उन्नति के कार्यों को और गति देने के लिए लड़ा जा रहा हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में हम सभी को एक मत, एक मन से कार्य करने की आवश्यकता हैं।
पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के पिछले पांच वर्षों के कार्यों से परिचित हैं। उन्हें पता हैं कि सत्ता के लिए किसानों से झूठा वादा कर, वोट ले लिए, लेकिन काम पांच प्रतिशत तक नहीं किया। आज राज्य में अपराध तरक्की कर रहा हैं और जनता शोषित हो रही हैं।
बैठक में विधायक अजेय महावार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, प्रकाश छाजेड़, महेंद्रसिंह झाब, हरचंद पुरोहित पालड़ी, मोतीराम चौधरी, रामसिंह चारणीम, हनुमानप्रसाद भादू, नरपतसिंह अरणाय, डॉ शीला विश्नोई, भावेश सोनी, चंद्रकांत सुदेशा, भाखराराम विश्नोई पादरडी, हरिया देवासी शांता देवासी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, महेंद्र चौधरी, सायब खा, दुर्गाराम बेनीवाल, कृष्णकुमार देवासी, पुस्कांत मेघवाल, पुरंदर व्यास, सांवलाराम देवासी, रामगोपाल बुढ़िया, माधाराम पुरोहित, देवेंद्रसिंह जाणवी, डूंगराराम थोरी, अर्जुनसिंह सरावाना, जैसाराम भील, भरतदास संत, शंभूसिंह राव, लक्ष्मीचंद जीनगर, नरीगाराम चौधरी, गजेंद्रसिंह कारोला, गणपतलाल पुरोहित पालड़ी, किशनदास संत, सोमदान सारण, नेमाराम कोली, अर्जुनलाल माली, देवराज चौधरी, जामाराम चौधरी, चुन्नीलाल पुरोहित, रतन देवासी, सांवलाराम माली, महादेवाराम चौधरी, कानसिंह परावा, सजनपालसिंह तेतरोल, विक्रम ग्वारिया, डॉ गणपतसिंह विश्नोई, रावतराम चौधरी, अर्जुन देवासी, सेधाराम चौधरी, आनंद चौधरी, राजेंद्रसिंह परावा, सांवलराम चौधरी, चोथाराम कोली, जयंतीलाल पुरोहित, माधुसिंह विरोल, ईश्वरलाल मोदी, हेमराज चौधरी, अमराराम चौधरी, मांगीलाल दर्जी, रमेश जाखड़, देवराज जाणी, कमलेश बुनकर, करमीराम देवासी, ओमप्रकाश माली, डूंगरसिंह कारोला, सुरेश प्रजापत, भरत जीनगर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें