JALORE NEWS आस्था स्कूल में हुआ विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन
![]() |
Science-project-exhibition-organized-in-Aastha-School |
JALORE NEWS आस्था स्कूल में हुआ विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन
जालोर ( 18 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS शहर के महेशपुरा रोड पर स्थित आस्था ईलिंश ऐकेडमी स्कूल में विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा एक से आठ तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आब्जर्वर व मुख्य अतिथि ईश्वरलाल शर्मा द्वारा विभिन्न विज्ञान के सिद्धान्तों की जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं द्वारा तैयार प्रोजेक्ट का एक्जामिन कर अंकभार दिये तथा उनके प्रोजेक्ट की प्रशंसा की।
इस प्रदर्शनी में कुल 35 प्रोजेक्ट को रखा गया था । विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार व सह आब्जर्वर प्रमोद कुमार प्रजापत द्वारा विज्ञान के सिद्धान्तों के प्रदर्शन को देखकर प्रशंसा की व अंकभार प्रदान किये। स्कूल की प्रधानाध्यापिका सोना त्रिवेदी द्वारा सभी अतिथियों का बहुमान कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस प्रदर्शनी में प्रथम खुशाल सुथार, द्वितीय अक्षरा,तृतीय शिवांगी सुथार रही। कक्षा एक से चार वर्ग में प्रथम स्थान प्रांजल,द्वितीय रोहित कुमार व तृतीय स्थान पर योगिता रही। इस प्रदर्शनी में भावना,विमला, वर्षा,कविता,मनीषा उपस्थित रही।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें