Jalore News
प्रभु महावीर की वाणी विश्व हितकारी: गणिवर्य ज्ञान रत्न - JALORE NEWS
![]() |
Las-palabras-de-Prabhu-Mahavir-son-beneficios-s-para-el-mundo-Ganivarya-Gyan-Ratna |
प्रभु महावीर की वाणी विश्व हितकारी: गणिवर्य ज्ञान रत्न - JALORE NEWS
जालोर ( 11 नवम्बर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदिश्वर द्वीप जैन तीर्थ में जैन रत्न से सम्मानित चम्पालाल भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास में शनिवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए l
गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न विजय जी महाराज साहब ने प्रभु महावीर की वाणी को समस्त विश्व के लिए मंगलकारी और हितकारी बताया कि चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के मुताबिक गणिवर्य ने कहा कि एक संतान के लिए तो सिर्फ एक मां ही होती हैं। प्रभु महावीर एक मां की भांति विश्व के समस्त जीवों को हित उपदेश देते हैं। हर जीव का कल्याण हो। प्रत्येक जीव अपने जीवन में सुकृत कार्य ही करें। हर जीव धर्म आराधना करते हुए अपने जीवन का कल्याण करें और मोक्ष गति की ओर आगे बढ़े। प्रभु महावीर की वाणी शाश्वत और विश्व हितकारी रही है। उन्होंने लगातार देशना के माध्यम से समस्त जीवों के कल्याण की कामना की।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री आनंद मंगल विजय जी ने कहा कि हमें अपने जीवन में धर्म आराधना में सदैव आगे रहना चाहिए। धर्म हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Via
Jalore News
एक टिप्पणी भेजें