JALORE NEWS प्रेम की प्रतिष्ठा हर धर्म का मूल: गणिवर्य ज्ञान रत्न
![]() |
Prestige-of-love-is-the-root-of-every-religion-Ganivarya-Gyan-Ratna |
JALORE NEWS प्रेम की प्रतिष्ठा हर धर्म का मूल: गणिवर्य ज्ञान रत्न
जालोर ( 8 नवम्बर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदेश्वर द्वीप जैन तीर्थ में चंपालाल भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास में बुधवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए गणिवर्य ज्ञान रत्न विजय जी ने कहा कि प्रेम हर धर्म का मूल है। और हर धर्म में एक दूसरे से प्रेम करना सिखाता है।
आध्यात्मिक चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी ने मुताबिक गणिवर्य ने कहा कि प्रेम इस प्रकृति का सबसे मजबूत और शाश्वत तत्व है। प्रेम से हर स्थिति और प्राणी को जीता जा सकता है। इस विश्व का हर धर्म हमें प्रेम की प्रतिष्ठा और उसका महत्व सिखाता है। प्रेम के बिना यह विश्व कुछ भी नहीं है। इसलिए हमें हर जीव के प्रति प्रेम और करुणा का भाव रखना चाहिए। हमें किसी भी स्थिति में जीव हिंसा स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। किसी एक जीव के जीवन को बचाना किसी भी धार्मिक कार्य से बड़ा पुण्य का कार्य है। हमें हर काम छोड़कर किसी जीवन को बचाने के लिए पुरुषार्थ करना चाहिए। पाप और हिंसा से हम सदैव दूर रहे। अपने जीवन को सद् मार्ग पर आगे बढ़ाएं।
चरम तीर्थाधिपति प्रभु महावीर महाराज ने सब जीवों को जीवन जीने का संदेश दिया है। किसी को भी किसी का जीवन जीने का हक नहीं है।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री आनंद मंगल विजय जी ने कहा कि यदि हमें शाश्वत सुख पाना है। आत्म प्रदेश में रमण करना है। तो सम्यक् के ज्ञान की प्राप्ति करनी होगी। सम्यक् ज्ञान हमें इस संसार की सारी मुसीबतों से बाहर निकालता है।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें