लेटा महंत रणछोड़ भारती जी से आशीर्वाद लेकर गर्ग ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की - JALORE NEWS
![]() |
Vota-a-favor-del-BJP-Jogeshwar-Garg |
भाजपा के पक्ष में करें मतदान- जोगेश्वर गर्ग - Vota a favor del BJP – Jogeshwar Garg
जालौर ( 11 नवंबर 2023 ) भाजपा विधानसभा जालौर प्रत्याशी व विधायक जोगेश्वर गर्ग ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत लेटा महंत रणछोड़ भारती महाराज का आशीर्वाद लेकर की।
मीडिया प्रभारी व नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार से विधानसभा में भाजपा विधानसभा जालौर प्रत्याशी जोगेश्वर गर्ग ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। सर्वप्रथम श्री पिपलेश्वर महादेव जी मठ लेटा,माधव नगर,धवला,जगनाथ महादेव मंदिर,पुराना नारणावास,नया नारणावास,खेजड़ला,मादलपूरा सहित कहि गांवों का दौरा कर मंदिरों में देव दर्शन व अन्य स्थानों पर सभाओं का आयोजन किया गया। भाजपा प्रत्याशी व विधायक जोगेश्वर गर्ग ने आम जनता से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की।वह साथ ही कहां की कांग्रेस सरकार में जनता को गुमराह करने का कार्य किया गया है।जिस प्रकार से पीने के पानी की आमजनता के सामने बड़ी समस्या है उसका कारण पानी की चोरी है जिसे रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सावलाराम देवासी,जिलामहामंत्री पुखराज राजपुरोहित,चुनाव विधानसभा संयोजक दीप सिंह धनाणी,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह भागली,जालौर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी,शंकर भादरू,बाबूलाल मेघवाल,मनोहर राणा,प्रेमाराम देवासी सहित कहीं पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें