जालोर शहर में विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना दिवस के दौरान यातायात व्यवस्था - JALORE NEWS
![]() |
Traffic-arrangement-during-assembly-election-2023-counting-day-in-Jalore-city |
जालोर शहर में विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना दिवस के दौरान यातायात व्यवस्था - JALORE NEWS
जालौर ( 2 दिसंबर 2023 ) JALORE NEWS विधानसभा चुनावों को लेकर रविवार को शहर के वीर वीरमदेव महाविद्यालय में मतगणना दिवस कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशानुसार शहर में कानून-व्यवस्था को देखते हुए यातायात व्यवस्था को डायवर्ट किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार आहोर-बिशनगढ़-बालोतरा/ सायला रूट के तमाम वाहन जालोर शहर पंचायत समिति रोड़ से होते हुए रेलवे फाटक, महेशपुरा, बादनवाड़ी, गोदन होते हुए आहोर पहुंचेगे। आने वाले वाहनों का रूट भी यहीं रहेगा, आहोर-भीनमाल रूट वाले सभी वाहन लेटा जीएसएस से धवला गोल निबंड़ी, थर्ड फेज होते हुए गुजरेंगे, भीनमाल से बाड़मेर/ बालोतरा रूट वाले सभी वाहन मीरा दातार - अस्पताल चौराहा- आहोर चौराह-रेलवे स्टेशन-पंचायत समिति(बाईपास) होते हुए बाड़मेर/ बालोतरा की तरफ जाएंगे और भीनमाल की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट भी यहीं रहेगा।
यातायात व्यवस्था विभाग को निर्देश जारी किए - मोनिका सेन जिला पुलिस अधीक्षक, जालौर
श्रीमती मोनिका सेन जिला पुलिस अधीक्षक, जालौर के निर्देशानुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना दिवस दिनांक 03.12.2023 को जालोर शहर में कानून-व्यवस्था हेतु यातायात व्यवस्था का बंदोबस्त निम्न प्रकार किया गया है। आमजन एवं कार्यकर्ताओं/वाहनों चालकों से अपील है कि मतगणना के दौरान निम्नानुसार यातायात व्यवस्था को बनाये रखना सुनिश्यित कर पुलिस व्यवस्थाओं में सहयोग करे।
1. आहोर बिशनगढ़-बालोतरा/सायला रूट के तमाम वाहन जालोर शहर पंचायत समिति रोड़ से होते हुए रेलवे फाटक, महेशपुरा, बादनवाड़ी, गोदन होते हुए आहोर पहुंचेगें तथा आने वाले वाहनों का रूट भी यहीं रहेगा।
2. आहोर भीनमाल रूट वाले सभी वाहन लेटा जीएसएस से धवला गोल निंबड़ी, थर्ड फेज होते हुए गुजरेंगे।
3. भीनमाल से बाड़मेर/बालोतरा रूट वाले सभी वाहन मीरा दातार अस्पताल चौराहा आहोर चौराहा-रेलवे स्टेशन-पंचायत समिति (बाईपास) होते हुए बाड़मेर/बालोतरा की तरफ जायेगे तथा भीनमाल की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट भी यही रहेगा।
4. दिनांक 03.12.2023 को सुबह 05.00 बजे से सांय 07.00 बजे तक (मतगणना समाप्ति) तक आहोर सर्कल से कॉलेज तिराहा/भीनमाल बाईपास (राजेन्द्र नगर गली तक) / महिला कॉलेज का रोड़ पूर्णतया बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों एवं पैदल यात्रियों के आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। 5. मतगणना के दौरान भीनमाल-रानीवाड़ा-सांचौर की तरफ से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भगतसिंह स्टेडियम राजेन्द्र नगर में रखी गई है।
6. आहोर सायला की तरफ से आने वाले एवं जालोर शहर के कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किग व्यवस्था नेहरू उद्यान के आगे एवं शिवाजी नगर में खाली स्थानों पर रखी गई है। यह प्रेस-नोट आमजन की सूविधा हेतु जनहित में प्रसारित किया गया है।
कार्यकर्ताओं के लिए पार्किग
मतगणना के दौरान भीनमाल-रानीवाड़ा-सांचौर की तरफ से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भगतसिंह स्टेडियम राजेन्द्र नगर में रखी गई है। आहोर-सायला की तरफ से आने वाले और जालोर शहर के कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नेहरू उद्यान के आगे और शिवाजी नगर में खाली स्थानों पर रखी गई है।
यह मार्ग रहेंगे पूर्णतया बंद
सुबह 05.00 बजे से शाम 07.00 बजे (मतगणना समाप्ति) तक आहोर सर्कल से कॉलेज तिराहा / भीनमाल बाईपास (राजेन्द्र नगर गली तक) और महिला कॉलेज का रोड़ पूर्णतया बंद रहेगा। जिस कारण वाहनों एवं पैदल यात्रियों के आवाजाही पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें