राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती अंडर 15 - 20 के लिए पहलवानों का चयन 4 को होगा - JALORE NEWS
Wrestlers-will-be-selected-for-state-level-junior-wrestling-under-15-20-on-4th |
राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती अंडर 15 - 20 के लिए पहलवानों का चयन 4 को होगा - JALORE NEWS
जालोर ( 2 फरवरी 2024 ) JALORE NEWS जालोर जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में अंडर 15 बालक बालिकाओं एवं अंडर 20 पुरुष महिलाओं के आयु वर्ग के पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 4 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में सुबह दस से ग्यारह बजे तक पहलवानों का वजन किया जाएगा उसके बाद कुश्ती प्रतियोगिता शुरू होगी |
जालोर जिला कुश्ती संघ के सचिव हरी राम विश्नोई ने बताया की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवान अपना पासपोर्ट, आधारकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो अनिवार्यतः साथ लेकर आएंगे |
सचिव हरी राम विश्नोई ने बताया की जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जालोर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष भैरा राम गोदारा तथा अध्यक्षता राजस्थान राज्य ओलम्पिक संघ के संयुक्त सचिव लाल सिंह सांखला के आतिथ्य में आयोजित होगी प्रतियोगिता के संयोजक कालू राम विश्नोई उपाध्यक्ष जिला कुश्ती संघ रहेंगे वे ही अपने स्तर पर निर्णायक मण्डल नियुक्त करेंगे | विजेता पहलवान सात से आठ फरवरी तक राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता कोटा में जालोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे |
कौन-कौन खिलाडी पात्र होंगे :-
महिला पुरुष कुश्ती के लिए अंडर 15 के लिए 2008,2009, 2010 ( 2011 मय मेडिकल आधार ) एवं अंडर 20 के लिए 2003,2004,20052006 ( 2007 मय मेडिकल आधार )आयु वर्ग होनी चाहिए | वेट कैटेगरी लड़कों के लिए अंडर 15 फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में 38,41,44,48, 52,57, 62,68,75,85 किलोग्राम लड़कियों के लिए अंडर 15 में 33,36,39,42,46,50,54,58,62,66 किलोग्राम महिला अंडर 20 में 50,53,55, 57,59,63,65,68,73,77 किलोग्राम पुरुष अंडर -20 फ्री स्टाइल में 57,61,65,70,74, 79,86,92,97,125 किलो ग्राम पुरुष अंडर -20 ग्रीको रोमन में 55,60,63,67, 72,77,82,87,97,130 कोलोग्राम वजन वर्ग वाले पहलवान पात्र होंगे |
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें