Jalore News
अमरनाथ गुफा सहित अन्य दर्शन हेतु यात्रियों का समूह रवाना - JALORE NEWS
![]() |
Group-of-pilgrims-left-for-Amarnath-cave-and-other-darshan |
अमरनाथ गुफा सहित अन्य दर्शन हेतु यात्रियों का समूह रवाना - JALORE NEWS
जालोर ( 14 जुलाई 2024 ) JALORE NEWS जालौर जिला मुख्यालय से 50 यात्रियों का समूह श्री अमरनाथ यात्रा हेतु सत्य प्रकाश रामावत के नेतृत्व में गणेश मंदिर सूरजपोल के बाहर से प्रस्थान किया।
सत्य प्रकाश रामावत ने बताया कि यह यात्रा 10 दिनों में संपन्न होगी। इस यात्रा के मुख्य तीर्थ करणी माता देशनोक अमृतसर जम्मू कश्मीर अमरनाथ गुफा श्री वैष्णो देवी माता चीची माता कुरुक्षेत्र सालासर का भ्रमण करेगी। इस यात्रा में स्त्री पुरुष सम्मिलित हुए। यात्रा प्रस्थान के दौरान यात्रियों के परिजनों ने यात्रियों को माला पहनकर बड़े धूमधाम से भोलेनाथ की जयकारों के साथ रवाना किया।
इस अवसर पर मनोज रामावत नितेश रामावत हिन्दू युवा संगठन संस्थापक एडवोकेट सुरेश सोलंकी शंकर माली नेनाराम समरथाराम गणेश सिंह मोहनलाल परमार सहित कई जने उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Via
Jalore News
एक टिप्पणी भेजें