राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर के सफलतम कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर वृक्षारोपण किया - JALORE NEWS
![]() |
Tree-plantation-was-done-on-completion-of-1-year-of-successful-tenure-of Rajasthan-State-President-Champalal-Gedar |
राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर के सफलतम कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर वृक्षारोपण किया - JALORE NEWS
जालौर ( 10 जुलाई 2024 ) जालोर शहर में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर के सफलतम कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जालौर द्वारा सेवा कार्य कर मनाया गया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा जालौर ने सेवा कार्य के तहत वृक्षारोपण एवं गौ माता को हरा चारा गो ग्रास खिलाया। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी ने कहा कि गत एक वर्ष में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गेदर के नेतृत्व में सराहनीय कार्य किया है। चंपालाल गेदर को फोन पर सफलतम कार्यकाल की बधाई शुभकामनाएं दी।
जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी ने सभी कार्यकर्ताओं से संकल्प कराया कि हम सभी अपने-अपने क्षेत्र में अधिकाधिक वृक्षारोपण करा कर अधिकाधिक वृक्ष लगाएंगे वह उनकी देखरेख कर नियमित पौधों की सार सभाल करने का संकल्प दिलाया वर्तमान स्थिति में इस भिषण गर्मी को देखते हुए वर्तमान में बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए इस संकट से निजात पाने का सिर्फ एक ही रास्ता है वह है वृक्षारोपण इसलिए आप सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें
( इस चैनल को लाईक करे जरूर करें ) https://youtu.be/yy983yYwmME?feature=shared
इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष ओबा राम देवासी भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी भाजपा महामंत्री प्रकाश छाजेड़ नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी भुरसिंह देवकी बाबूलाल मेघवाल रवि सोलंकी दिनेश महावर जोगेश सेन अचल सिंह परिहार हीराराम देवासी गोविंद गहलोत मोहनलाल माली छगन दास रामावत धीरज सुंदेशा कनीष चौधरी लालाराम घांची अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित हुए l
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें