भाजपा सांचौर नगर मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित - SANCHORE NEWS
BJP-Sanchore-Nagar-Mandal-Working-Committee-meeting-held |
भाजपा सांचौर नगर मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित - SANCHORE NEWS
सांचौर ( 11 अगस्त 2024 ) SANCHORE NEWS भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार मंडल स्तरीय कार्य समिति का आयोजन किया जाना है। जिसमें क्रमानुसार सांचौर नगर मंडल कार्यसमिति का आयोजन सांचौर भाजपा कार्यालय में पूर्व सांसद देवजी पटेल तथा भाजपा नेता मिलापचंद जैन के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार आमजनता के हित में सदैव प्रतिबद्ध है।
भाजपा नेता मिलापचंद जैन ने बताया कि भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र के वादों को धरातल पर साकार कर आमजन को राहत प्रदान की है।
नरपतसिंह अरणाय ने कार्यकर्ताओं एवं बुथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार - प्रसार कर आमजनता को फायदा पहुंचाने में सहायक बनें।
नगर मंडल अध्यक्ष शंभुसिंह राव ने सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन में सभी सतत भागीदारी निभाते हुए राष्ट्र हित के उद्देश्यों को साकार करने में सहभागिता दर्ज कराएं।
कार्यसमिति बैठक के दौरान विक्रम गवारिया ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़कर कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा तथा जिसका समर्थन महामंत्री मांगीलाल दर्जी ने करते हुए प्रदेश भाजपा की उपलब्धियों को पटल पर रखा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद देवजी पटेल, भाजपा वरिष्ठ नेता मिलापचंद जैन, भाजपा वरिष्ठ नेता नरपतसिंह अरणाय, जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक शीला बिश्नोई, जिला मंत्री जोगाराम पुरोहित, जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी, मंडल अध्यक्ष शंभूसिंह राव, केसुरी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मरटवा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह राव, मंडल प्रभारी अमराराम देवासी, मंडल प्रभारी गोविंद पुरोहित, चुन्नीलाल खेजडियाली, भोमाराम पुरोहित, रूपाराम गहलोत, दलपत सिंह रनोदर, मंडल महामंत्री मांगीलाल दर्जी, विक्रम गवारिया, अशोक पढ़ियार, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरिया देवासी, शायब खान, दुर्गाराम बेनीवाल, लक्ष्मीचंद गोयल, भीखाराम विश्नोई, मोदाराम बुंनकर, छोगाराम भील, हंजारीमल प्रजापत, अमराराम जाट, शर्मिला शर्मा, चंपालाल खत्री, सांवलाराम पुरोहित, पुराराम चौधरी, रविंद्र सिंह दहिया, बंशीलाल वैष्णव, पुराराम चौधरी, बावरला सरपंच रायसिंह चौधरी, राजेश सैन, वोहताराम चौधरी, पोपट सुथार, चेनाराम सुथार, श्रवण जीनगर, विष्णु जीनगर, सूरज कंवर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें