आर्य वीर दल राजस्थान की विशेष बैठक में नई कार्यकारिणी का निर्वाचित चयन - JALORE NEWS
![]() |
Elected-new-executive-committee-in-the-special-meeting-of-Arya-Veer-Dal-Rajasthan |
आर्य वीर दल राजस्थान की विशेष बैठक में नई कार्यकारिणी का निर्वाचित चयन - JALORE NEWS
जालोर ( 30 सितंबर 2024 ) वीर दल राजस्थान की विशेष बैठक आहूत की गई। बैठक में 2 वर्ष के लिए सभी पदों पर प्रमुख कार्यकर्ताओं का चयन कर निर्वाचित किया ।
जिसमें जालोर के विनोद आर्य को प्रांत अधिष्ठाता संचालक,दलपत सिंह आर्य को संरक्षक, शिवदत्त को महा सचिव व भारत कुमार मेघवाल को सदस्य नियुक्त किया। जबकि अध्यक्ष पद पर जोधपुर के भँवरलाल आर्य को निर्वाचित घोषित किया गया। राजस्थान आर्य वीर दल के बैठक आर्य प्रतिनिधि सभा के उपप्रधान नारायण सिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य व अध्यक्ष चांदमल आर्य की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई।
बैठक ईश्वर उपासना मंत्र के साथ प्रारंभ हुई । बैठक मे संगठन से जुड़े दिवंगत आत्माओं को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी। जालोर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने स्वागत भाषण दिया। अधिष्ठाता संचालक भंवरलाल आर्य ने विगत वर्षो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा नवीन संविधान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिसके बाद उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने लंबे विचार विमर्श कर संविधान पारित किया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गईं। जालोर के संचालक प्रशांत सिंह ने सभी का आभार जताया । अंत में शांति पाठ के साथ बैठक स्थगित की गई। बैठक का संचालन दलपत सिंह आर्य व बालोतरा के राजेंद्र गहलोत ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भंवरलाल आर्य व अधिष्ठाता संचालक विनोद आर्य ने महर्षि दयानंद के सपने साकार करने के लिए और अधिक उत्साह से जुटने का आह्वान किया।
बैठक में प्रांत भर ले प्रातिनिधियो भाग लिया । प्रदेश कार्यकारिणी निम्न प्रकार निर्विरोध चुने गए-अध्यक्ष भंवरलाल आर्य, अधिष्ठाता संचालक विनोद आर्य, महा सचिव शिवदत्त आर्य, मुख्य संरक्षक नारायण सिंह आर्य, सरक्षक- चांदमल आर्य, भंवरलाल अटवाल, धनराज आर्य, अचलचंद गहलोत, दलपत सिंह आर्य, उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, हरदेव आर्य, हरि सिंह आर्य, गजेसिंह भाटी, दिलीप परिहार, उपसंचालक राजेंद्र सिंह, छवि आर्या,
जितेंद्र गहलोत, जितेंद्र सिंह आर्य, संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह आर्य जोधपुर, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह आर्य, प्रशिक्षक उम्मेद सिंह आर्य, दिलीप गहलोत व योगेंद्र आर्य, मीडिया प्रभारी विकास आर्य, न्याय समिति एडवोकेट चेनाराम आर्य, एडवोकेट कुंदन चौहान, रिटायर्ड चीफ इंजीनियर पृथ्वी सिंह भाटी, एडवोकेट जतन सिंह भाटी, बाघाराम्, वेद प्रचार समिति गुलाबचंद आर्य व ओमप्रकाश प्रजापत, कार्यकारिणी सदस्य भरत कुमार मेघवाल सहित13 सदस्य तथा विशेष आमंत्रित कृष्ण कुमार तिवारी व प्रशांत सिंह गहलोत।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें