राउमावि राजेन्द्र नगर जालोर में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का हुआ आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Block-level-Kishori-fair-was-organized-in-RVM-Rajendra-Nagar-Jalore |
राउमावि राजेन्द्र नगर जालोर में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का हुआ आयोजन - JALORE NEWS
जालौर ( 8 अक्टूबर 2024 ) JALORE NEWS ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर जालोर में मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी जालोर किस्तुराराम बामणिया की अध्यक्षता, पूर्व एडीईओ मुकेश सोलंकी के मुख्य आतिथ्य व डाइट प्रधानाचार्य शांतिलाल दवे व समसा के कार्यक्रम अधिकारी देवेश दुआ के विशिष्ट आतिथ्य व खीमाराम सुथार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सीबीईओ किस्तुराराम बामणिया ने बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने एवं स्वावलम्बी बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के युग में महिलाएँ विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ रही है।
ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले के प्रभारी आर.पी. अमित कुमार ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालिकाओं ने ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले में विभिन्न मॉडल्स की प्रदर्शन लगाई जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की प्रारंभिक कक्षाओं की प्रतियोगिताओं में क्रमशः पीएम श्री राउमावि जालोर की साक्षी, राउप्रावि मादलपुरा की अफरोजा बानु व मनीषा, राबाउमावि सांकरणा की जीनल सैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार माध्यमिक कक्षाओं की इन्हीं श्रेणियों में क्रमशः राउमावि राजेन्द्र नगर जालोर की स्वीटी व ज्योति, पीएम श्री राउमावि जालोर की मनीषा व राउमावि ऊण की कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सीबीईओ जालोर के आर.पी. राजशेखर, महात्मा गांधी रावि शान्ति नगर जालोर की उप प्राचार्य पदमा नागर व राबाउमावि प्रताप चौक जालोर की व्याख्याता कविता राणावत ने निभाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य वचनाराम राठौड़, उप प्राचार्य खीमसिंह राठौड़, एसडीएमसी सदस्य दिलीप सोलंकी, प्रधानाचार्य मनीष ठाकुर, पुखराज भाटी, प्रियंका तिवारी, भाग्यवन्ती परमार, कृष्ण तिवारी, अंशु वशिष्ट, प्रियंका शर्मा, कृष्णपाल सिंह, गणपतसिंह मण्डलावत, कर्णसिंह व गणपतलाल सहित बालिकाएँ उपस्थित रही।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें