बांकली बांध सिंचाई परियोजना की नहर प्रणाली में पानी छोड़ने की तिथि में परिवर्तन - JALORE NEWS
![]() |
Now-for-the-first-water-water-will-be-released-on-29th-October-instead-of-24th-October |
प्रथम पाण के लिए अब 24 अक्टूबर के स्थान पर 29 अक्टूबर को छोड़ा जायेगा पानी - Now for the first water, water will be released on 29th October instead of 24th October
जालौर ( 23 अक्टूबर 2024 ) JALORE NEWS जन संसाधन विभाग द्वारा बांकली बांध सिंचाई परियोजना की नहर प्रणाली में प्रथम पाण के लिए पानी छोड़े जाने की तिथि में परिवर्तन किया गया है जिसके तहत अब 24 अक्टूबर, 2024 के स्थान पर 29 अक्टूबर, 2024 को नहर प्रणाली में प्रथम पाण के लिए पानी छोड़ा जायेगा।
जल संसाधन खण्ड जालोर के अधिशासी अभियंता रोहित जारवार ने बताया कि बांकली बांध सिंचाई परियोजना तहसील-आहोर के कमाण्ड क्षेत्र के काश्तकारों एवं सभी संगम अध्यक्षों द्वारा अवगत करवाया गया है कि 21 अक्टूबर को कमाण्ड क्षेत्र में वर्षा हो जाने से खेतों में वर्तमान में फसल की बुवाई व खेतों में क्यारियां बनाने का कार्य सही रूप से नहीं हो सकता हैं। जल उपयोक्ता संगम ने भी निर्णय लिया है कि प्रथम पाण के लिए 24 अक्टूबर के स्थान पर 29 अक्टूबर को नहर प्रणाली में प्रथम पाण के लिए पानी छोड़ा जावें।
उन्होंने बताया कि सिंचाई जल के समुचित उपयोग के लिए जल उपयोक्ता संगम के निर्णय व निवेदन पर बांकली बांध सिंचाई परियोजना की नहर प्रणाली में पानी छोड़ने की तिथि में परिवर्तन करते हुए 24 अक्टूबर के स्थान पर 29 अक्टूबर, 2024 को नहर प्रणाली में पानी छोड़ा जायेगा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें