महर्षि दयानंद सरस्वती निर्वाण दिवस पर आर्य समाज द्वारा यज्ञ का आयोजन, राष्ट्र की शांति और समृद्धि की कामना - JALORE NEWS
![]() |
Arya-Samaj-organized-Yagya-on-Maharishi-Dayanand-Saraswati-Nirvana-Day-wishing-for-peace-and-prosperity-of-the-nation |
महर्षि दयानंद सरस्वती निर्वाण दिवस पर आर्य समाज द्वारा यज्ञ का आयोजन, राष्ट्र की शांति और समृद्धि की कामना - JALORE NEWS
जालोर ( 2 नवंबर 2024 ) JALORE NEWS आर्य वीर दल एवं आर्य समाज के तत्वावधान में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के 140 वें निर्वाण दिवस एवं शारदीय नवसस्येष्टी पर्व पर यज्ञ का आयोजन किया गया ।आर्य वीरों ने व वीरांगनाओं ने आहूतियां अर्पित कर राष्ट्र में शांति ,सुख और समृद्धि की कामना की ।
आर्य वीर दल के प्रदेश महामंत्री शिवदत्त आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद युगदृष्टा थे। उन्होंने वेदों को पुनः स्थापित कर समग्र मानव जाति के कल्याण की बात कही ।आज महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। आर्य वीर दल के अघिष्ठाता विनोद आर्य ने महर्षि दयानंद का दीपावली के दिन अजमेर में निर्वाण हुआ था। उन्होनें सत्यार्थ प्रकाश सहित कई महत्वपूर्ण पुस्तकों की रचना की। महर्षि दयानंद ने छुआछूत, स्त्री शिक्षा, सती प्रथा , नारी उदार सहित कई समाज सुधार के कार्यों किए।
आर्य वीर दल के महामंत्री शिवदत्त आर्य ने बताया कि महर्षि दयानंद से प्रभावित होकर 80% से अधिक क्रांतिकारियों ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया। वे सन्यासी होने के उपरांत स्वदेशी भाषा व स्वराज्य के लिए अपना सर्वस्व निछावर किया।
इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान दलपत सिंह आर्य , शाखा नायक कन्हैयालाल मिश्रा,पूर्व पार्षद भारत मेघवाल, वुशु कोच देवेश आर्य, समाजसेवी डूंगाराम सुथार सहित बड़ी संख्या में आर्य वीर व वीरांगनाए उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें