Diwali vacation: स्कूलों में दीपावली अवकाश हो रहे समाप्त, आठ से फिर खुल जाएंगे स्कूल
![]() |
Diwali-vacation |
Diwali vacation: स्कूलों में दीपावली अवकाश हो रहे समाप्त, आठ से फिर खुल जाएंगे स्कूल
जयपुर ( 6 नवंबर 2024 ) राजस्थान में सरकारी स्कूलों में दीपावली अवकाश अब जल्द समाप्त होने वाले हैं। आगामी सात नवम्बर तक सरकारी स्कूलों में दीपावली अवकाश हैं और आठ नवम्बर से फिर से स्कूलों में चहल-पहल दिखाई देगी।
सरकारी स्कूलों में इस बार 27 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक दीपावली अवकाश घोषित किए थे। हालांकि 25 व 26 अक्टूबर को शिक्षक सम्मेलनों के चलते स्कूल में अवकाश रहा था। इस तरह से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 25 अक्टूबर से ही अवकाश चल रहे हैं। अब 14 दिन के लम्बे अवकाश के बाद आठ अक्टूबर को स्कूल खुल जाएंगे। इधर स्कूल खुलने में कम समय रहने के कारण अपने स्थान से बाहर गए बच्चों व शिक्षकों ने स्कूल जाने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
कॉलेज व विश्वविद्यालय में दीपावली अवकाश हो चुके समाप्त
इधर राज्य के सरकारी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में दीपावली अवकाश समाप्त हो चुके हैं। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के अनुसार इस बार कॉलेजों में दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक रहे थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें