खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jalore News जालोर पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अपराध रोकथाम के लिए दिए सख्त निर्देश
Jalore News

जालोर पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अपराध रोकथाम के लिए दिए सख्त निर्देश

जालोर पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अपराध रोकथाम के लिए दिए सख्त निर्देश
Shravan Kumar
Shravan Kumar
07 नव॰, 2024 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Jalore Superintendent of Police gave strict instructions to all the police officers of the district to prevent crime
Jalore-Superintendent-of-Police-gave-strict-instructions-to-all-the-police-officers-of-the-district-to-prevent-crime

जालोर पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अपराध रोकथाम के लिए दिए सख्त निर्देश

जालोर ( 7 नवंबर 2024 ) जिला पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानचन्द्र यादव ने जिले के सभी वृताधिकारियों और थानाधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन कर जिले में अपराधों की समीक्षा की और पुलिस मुख्यालय, जयपुर द्वारा जारी निर्देशों पर चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मोटाराम गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित सैल श्री भुपेन्द्र सिंह, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अनुसंधान सैल श्री कैलाश विश्नोई मौजूद रहे। इस गोष्ठी में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए।

महत्वपूर्ण निर्देश:

1. परिवादियों की सुनवाई: थानों में आने वाले परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित और विधिसम्मत समाधान किया जाए।

2. जनता के बीच पुलिस की उपस्थिति: पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अपराधियों में भय उत्पन्न करने के लिए पुलिस अधिकारियों को जनता के बीच जाकर सुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

3. महिला अपराधों पर विशेष ध्यान: महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर संवेदनशील होकर त्वरित अनुसंधान कर उचित कार्यवाही की जाए।

4. सम्पति संबंधी अपराधों की रोकथाम: सम्पति से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी गश्त और नाकाबंदी की जाए और पेंडिंग मामलों को जल्द सुलझाया जाए।

5. विचाराधीन मामलों का निस्तारण: लंबित मामलों का निस्तारण कर तुरन्त चालान या अंतिम रिपोर्ट पेश की जाए ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

6. समुदाय की भागीदारी: सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक की बैठकें कर आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाए ।

7. छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण: छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर गुड टच और बैड टच की जानकारी दी जाए ताकि वे खुद की सुरक्षा कर सकें।

8. नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान: मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाकर नशे की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

9. अपराध समीक्षा: सभी थानाधिकारियों से उनके थानों की अपराध स्थिति पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

10. अवैध बजरी खनन पर रोक: अवैध बजरी खनन और परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत सख्त कदम उठाए जाएं।

11. सड़क सुरक्षा: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आमजन को हेलमेट पहनने और नशा कर वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही, एम.वी. एक्ट के तहत कड़े कदम उठाए जाएं।

जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्परता से काम करने के निर्देश दिए, ताकि जालोर जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

गौ माता की सेवा करने के लिए आगे आए गौ भक्त - BHINMAL NEWS

Shravan Kumar- जून 01, 2025 0
गौ माता की सेवा करने के लिए आगे आए गौ भक्त - BHINMAL NEWS
Cow-devotees-came-forward-to-serve-mother-cow गौ माता की सेवा करने के लिए आगे आए गौ भक्त - BHINMAL NEWS पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल  भीनमाल / बैगलूरु ( 1 जुन …

Most Popular

मोदरान की बेटी प्रीति राजपुरोहित ने 88.20 फीसदी अंक प्राप्त कर लहराया परचम - JALORE NEWS

मोदरान की बेटी प्रीति राजपुरोहित ने 88.20 फीसदी अंक प्राप्त कर लहराया परचम - JALORE NEWS

मई 28, 2025
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे सायला क्षेत्र के दौरे पर बाकरा - रेवतड़ा-सायला सड़क कार्य का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश - JALORE NEWS

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे सायला क्षेत्र के दौरे पर बाकरा - रेवतड़ा-सायला सड़क कार्य का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश - JALORE NEWS

मई 30, 2025
खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

मई 31, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

मोदरान की बेटी प्रीति राजपुरोहित ने 88.20 फीसदी अंक प्राप्त कर लहराया परचम - JALORE NEWS

मोदरान की बेटी प्रीति राजपुरोहित ने 88.20 फीसदी अंक प्राप्त कर लहराया परचम - JALORE NEWS

मई 28, 2025
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे सायला क्षेत्र के दौरे पर बाकरा - रेवतड़ा-सायला सड़क कार्य का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश - JALORE NEWS

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे सायला क्षेत्र के दौरे पर बाकरा - रेवतड़ा-सायला सड़क कार्य का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश - JALORE NEWS

मई 30, 2025
खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

मई 31, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...