संविधान की प्रस्तावना को जीवन में आत्ससात् करें : जिला कलक्टर - JALORE NEWS
![]() |
Seminar-organized-on-Constitution-Day |
संविधान दिवस पर प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन - Exhibition and seminar organized on Constitution Day
जालौर ( 26 नवंबर 2024 ) JALORE NEWS संविधान दिवस के अवसर पर जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में फोटो प्रदर्शनी का विधिवत् फीता काटकर दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। इस उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया जाकर संविधान की विशेषताओं पर चर्चा की गई।
अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए ऐतिहासिक दुर्लभ छायाचित्रों का अवलोकन कर संविधान निर्माण में संविधान निर्माण सभा के गठन से लेकर संविधान लागू होने तक के छायाचित्रों का समावेश करने की सराहना की।
संविधान दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन - Seminar organized on Constitution Day
संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय संविधान की विशेषताओं पर वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए विश्व के सबसे बडे लिखित एवं लोकप्रिय संविधान के बारे में चर्चा की।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए संविधान की प्रस्तावना को जीवन में आत्मसात् करने की बात कही। राजकीय कन्या महाविद्यालय के सहायक आचार्य वगताराम चौधरी ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया एवं विकास क्रम के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि संविधान की विशेषताओं से युवा परिचित होगा तो निश्चित रूप से अपने अधिकार कर्तव्यों के बारे में जागरूक होगा।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता एडवोकेट मधुसूदन व्यास ने संविधान के ऐतिहासिक विकास क्रम तथा संविधान में सम्मिलित उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा डॉ. बी.आर.अम्बेडकर के योगदान को रेखांकित किया। सीएमएचओ कार्यालय के कनिष्ठ विधि अधिकारी वचनाराम ने संविधान प्रस्ताव, मूल कर्तव्य, अधिकार, नीति निर्देश तत्वों आदि के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी वेदप्रकाश आशिया ने आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख राजेश कुमार, जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर जालोर राजेश मेवाड़ा, अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल दौलतराम चौधरी, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, जालोर तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजीव कुमार सुथार, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, सुरेश सोलंकी, डिम्पलसिंह सहित मीडियाकर्मी, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें